Breaking News

चुनाव आयोग जम्मू कशमीर के चुनाव को लेकर दबाव में है – उमर अब्दुल्ला

श्रीनगर । लम्बे समय जम्मू कशमीर के लोग चुनाव की मांग कर रहे हैं । जिससे वहाॅं पर चुनी हुई सरकार बन सके । इसी को लेकर अब जम्मू कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने सूबे में चुनाव न करवाने को लेकर फिर चुनाव आयोग और सरकार को निशाने पर लिया है। कशमीरी नेता उमर अब्दुल्ला ने कहा कि भारत का चुनाव आयोग जम्मू कश्मीर में चुनाव नहीं कराने के लिए दबाव में है और उसे लोगों को यह बताने का साहस होना चाहिए। उन्होंने यह भी जोड़ा कि जम्मू कशमीर में लंबे समय से विधानसभा चुनाव होने हैं, लेकिन केंद्र में भाजपा की अगुवाई वाली सरकार स्पष्ट रूप से हार के डर से चुनाव की बात आगे नहीं बढ़ा रही है। सूबे में पिछला विधानसभा चुनाव 2014 में हुआ था। राज्य में 2018 से कोई विधानसभा नहीं है, जब भाजपा ने महबूबा मुफ्ती के नेतृत्व वाली पीडीपी से समर्थन वापस ले लिया था.

About currentmedia09@gmail.com

Currentmedia.in राष्ट्रीय स्तर पर तेजी से बढ़ती हुई हिंदी समाचार वेबासाइट है। वेबसाइट में ब्यूरोक्रेसी में ताजा घटनाक्रम, देश और समाज के लिए अमूल्य योगदान देने वाले व अपने कार्यो के दम पर अपनी पहचान बनाने वाले आइएएस और आइपीएस अधिकारियों व डॉक्टरो, कानून के जानकारों की रोचक स्टोरी के साथ उनके जीवन संघर्षो पर आधारित निष्पक्ष लेख पाठक को मिलेंगे। वेबसाइट में अन्य क्षेत्रों के भी विश्वसनीय, प्रमाणिक और निष्पक्ष समाचार पाठक वर्ग के लिए उपलब्ध रहेगा, इसके लिए वेबसाइट की ऑनलाइन संपादकीय टीम हर रोज विस्तृत कंटेट अपडेट करती रहेगी। संपादकीय टीम की कोशिश यही रहेगी की न्यूज कंटेट को लेकर पाठक वर्ग को किसी तरह की निराशा हाथ न लगे। साइट 24 घंटे प्रयोग में रहेगी।

Check Also

राम मंदिर में चोरी के मामले की जांच हाईकोर्ट के सिटिंग जज से कराई जाए-अजय राय

लखनऊ/अयोध्या। उ0प्र0 कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अजय राय लखनऊ से चलकर अयोध्या पहुंचे, जहां श्री …