Breaking News
पीएम मोदी सउदी के प्रिंस सलमान के साथ

पीएम मोदी तीसरी बार सऊदी अरब के लिए रवाना हुए

नई दिल्ली । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सऊदी अरब के दो दिवासीय दौरे के लिए रवाना हो चुके हैं। अपने सऊदी अरब के दौरे को लेकर प्रधानमंत्री मोदी ने एक्स पर पोस्ट करते हुए लिखा।
“मैं सऊदी अरब के जेद्दाह के लिए रवाना हो रहा हूं। जहां मैं अलग-अलग बैठकों और कार्यक्रमों में भाग लूंगा। भारत और सऊदी अरब के बीच लंबे समय से अच्छे संबंध हैं और पिछले दस सालों में ये रिश्ते और भी मजबूत हुए हैं.”।
“मैं रणनीतिक साझेदारी परिषद की दूसरी बैठक में शामिल होने को लेकर उत्साहित हूं। इसके साथ ही, मैं वहां रहने वाले भारतीय लोगों से भी मिलूंगा.” । पीएम मोदी सऊदी अरब के क्राउन प्रिंस मोहम्मद बिन सलमान के न्योते पर रियाद जा रहे हैं। इससे पहले सितंबर 2023 में भारत में आयोजित जी-20 समिट में सऊदी अरब के क्राउन प्रिंस नई दिल्ली आए थे।
साल 2014 में प्रधानमंत्री बनने के बाद से नरेंद्र मोदी तीसरी बार सऊदी अरब जा रहे हैं। इससे पहले 2016 और 2019 में वह सऊदी अरब गए थे।

About currentmedia09@gmail.com

Currentmedia.in राष्ट्रीय स्तर पर तेजी से बढ़ती हुई हिंदी समाचार वेबासाइट है। वेबसाइट में ब्यूरोक्रेसी में ताजा घटनाक्रम, देश और समाज के लिए अमूल्य योगदान देने वाले व अपने कार्यो के दम पर अपनी पहचान बनाने वाले आइएएस और आइपीएस अधिकारियों व डॉक्टरो, कानून के जानकारों की रोचक स्टोरी के साथ उनके जीवन संघर्षो पर आधारित निष्पक्ष लेख पाठक को मिलेंगे। वेबसाइट में अन्य क्षेत्रों के भी विश्वसनीय, प्रमाणिक और निष्पक्ष समाचार पाठक वर्ग के लिए उपलब्ध रहेगा, इसके लिए वेबसाइट की ऑनलाइन संपादकीय टीम हर रोज विस्तृत कंटेट अपडेट करती रहेगी। संपादकीय टीम की कोशिश यही रहेगी की न्यूज कंटेट को लेकर पाठक वर्ग को किसी तरह की निराशा हाथ न लगे। साइट 24 घंटे प्रयोग में रहेगी।

Check Also

बाबासाहेब के आदर्शों से सशक्त हो रहा भारत- केशव प्रसाद मौर्य

लखनऊ । उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री श्री केशव प्रसाद मौर्य ने बुधवार को शिक्षा …