Breaking News

मदरसा फैज-ए-आम के प्रबंध तंत्र और प्रधानाचार्य के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज

शाहजहॉपुर। मो0आफाक । ए0डी0एम प्रशासन द्वारा मदरसा फैज-ए-आम के प्रबंध तंत्र और प्रधानाचार्य कि विरुद्ध की गई जांच के दौरान नियुक्तियों में भारी अनियमितताओं की पुष्टि हुई । यूपी के जनपद शाहजहांपुर के बाडूजई पेशावरी मोहल्ले में मदरसा फैज़-ए-आम के तत्कालीन प्रबंधतंत्र एवं कार्यवाहक प्रधानाचार्य के खिलाफ़ मनमाने ढंग से की गईं नियुक्तियों के आरोप में मुकदमा दर्ज किया गया है।
यूपी के फाइनेंस मिनिस्टर सुरेश कुमार खन्ना के माध्यम से आरिफ ने नियुक्तिओ पर की थी शिकायत, डीएम के आदेश पर एडीएम प्रशासन रजनीश मिश्रा द्वारा की गई जांच में अनियमितताओं की पुष्टि हुई । मदरसे के प्रबंध तंत्र और प्रधानाचार्य की लापरवाही और भ्रष्टाचार में नियुक्तियों के दौरान गड़बड़ी मिलने पर सदर कोतवाली में मुकदमा दर्ज करवाया गया है।

About currentmedia09@gmail.com

Currentmedia.in राष्ट्रीय स्तर पर तेजी से बढ़ती हुई हिंदी समाचार वेबासाइट है। वेबसाइट में ब्यूरोक्रेसी में ताजा घटनाक्रम, देश और समाज के लिए अमूल्य योगदान देने वाले व अपने कार्यो के दम पर अपनी पहचान बनाने वाले आइएएस और आइपीएस अधिकारियों व डॉक्टरो, कानून के जानकारों की रोचक स्टोरी के साथ उनके जीवन संघर्षो पर आधारित निष्पक्ष लेख पाठक को मिलेंगे। वेबसाइट में अन्य क्षेत्रों के भी विश्वसनीय, प्रमाणिक और निष्पक्ष समाचार पाठक वर्ग के लिए उपलब्ध रहेगा, इसके लिए वेबसाइट की ऑनलाइन संपादकीय टीम हर रोज विस्तृत कंटेट अपडेट करती रहेगी। संपादकीय टीम की कोशिश यही रहेगी की न्यूज कंटेट को लेकर पाठक वर्ग को किसी तरह की निराशा हाथ न लगे। साइट 24 घंटे प्रयोग में रहेगी।

Check Also

भांजी से दुष्कर्म में सहयोग करने वाली मेघा चौधरी गिरफ्तार

शाहजहाँपुर। मो0आफाक। यूपी के शाहजहाँपुर में रिश्तों को शर्मसार करने वाला मामला थाना सदर बाजार …