Breaking News

फौजी ने पत्नी को मारी गोली, मौत

शाहजहांपुर। मो0आफाक। उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर जिले के कलान थाना क्षेत्र के छिदड़ी गांव में एक दर्दनाक घटना में पारिवारिक विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। एक फौजी ने अपनी लाइसेंसी पिस्टल से अपनी पत्नी की हत्या कर दी और साली को गंभीर रूप से घायल कर दिया। आरोपी अरविंद, जो भारतीय सेना में हैदराबाद में तैनात है, अपनी पत्नी मंजू की विदाई कराने फर्रुखाबाद से आया था। रविवार को अरविंद हैदराबाद से छुट्टी लेकर शाहजहांपुर पहुंचा। रात में उसने मकान के बाहर से वीडियो कॉल के जरिए दरवाजा खुलवाया और अंदर आते ही ताबड़तोड़ गोलियां चलानी शुरू कर दीं। विदाई के दौरान हुए विवाद में अरविंद ने पहले अपनी पत्नी मंजू को तीन गोलियां मारीं, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। मंजू को बचाने आई उसकी बहन संगीता को भी दो गोलियां मारी गईं, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई। उसकी हालत को देखते हुए उसे तुरंत राजकीय मेडिकल कॉलेज ले जाया गया, जहां से उसे बरेली रेफर कर दिया गया।
परिवार के अनुसार मंजू बीस दिन पहले ही मायके आई थी, अरविंद दहेज में चार पहिया वाहन की मांग कर रहा था। यह मांग पूरी न होने पर वह आए दिन विवाद करता था। मृतका के चाचा ने बताया कि शादी को दस साल हो चुके थे, लेकिन दहेज को लेकर विवाद कभी खत्म नहीं हुआ। मंजू बीस दिन पहले ही मायके आई थी और अपने पति से अलग रह रही थी। दंपती के तीन बच्चे हैं। कृष्णा (8), इति (6) और सुरांश (ढाई साल)।
पुलिस अब आरोपी से पूछताछ कर रही है घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी। आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है, और आगे की जांच जारी है।

About currentmedia09@gmail.com

Currentmedia.in राष्ट्रीय स्तर पर तेजी से बढ़ती हुई हिंदी समाचार वेबासाइट है। वेबसाइट में ब्यूरोक्रेसी में ताजा घटनाक्रम, देश और समाज के लिए अमूल्य योगदान देने वाले व अपने कार्यो के दम पर अपनी पहचान बनाने वाले आइएएस और आइपीएस अधिकारियों व डॉक्टरो, कानून के जानकारों की रोचक स्टोरी के साथ उनके जीवन संघर्षो पर आधारित निष्पक्ष लेख पाठक को मिलेंगे। वेबसाइट में अन्य क्षेत्रों के भी विश्वसनीय, प्रमाणिक और निष्पक्ष समाचार पाठक वर्ग के लिए उपलब्ध रहेगा, इसके लिए वेबसाइट की ऑनलाइन संपादकीय टीम हर रोज विस्तृत कंटेट अपडेट करती रहेगी। संपादकीय टीम की कोशिश यही रहेगी की न्यूज कंटेट को लेकर पाठक वर्ग को किसी तरह की निराशा हाथ न लगे। साइट 24 घंटे प्रयोग में रहेगी।

Check Also

भांजी से दुष्कर्म में सहयोग करने वाली मेघा चौधरी गिरफ्तार

शाहजहाँपुर। मो0आफाक। यूपी के शाहजहाँपुर में रिश्तों को शर्मसार करने वाला मामला थाना सदर बाजार …