Breaking News

लापरवाह अधिकारियों के क्रियाकलापों से शासन को कराया जाएगा अवगत- सांसद

ललितपुर। सूरज सिंह । शुक्रवार 18 जुलाई को मा0 सांसद अनुराग शर्मा एवं जनप्रतिनिधियों की गरिमामयी उपस्थिति में जिला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति (दिशा) की बैठक कलैक्ट्रेट सभागार में आयोजित की गई। बैठक में सदर विधायक रामरतन कुशवाहा,जिला पंचायत अध्यक्ष कैलाश नारायण निरंजन, एमएलसी श्रीमती रमा निंरजन, एमएलसी बाबूलाल तिवारी, एमएलसी श्री विजय सिंह यादव, नगर पंचायत अध्यक्ष तालबेहट श्री पुनीत सिंह परिहार, नगर पंचायत अध्यक्ष पाली मनीष तिवारी सहित अन्य जनप्रतिनिधिगणों की गरिमामयी उपस्थिती रही। जिलाधिकारी ने उक्त प्रतिनिधियों का बुके भेंट कर स्वागत किया।
इसके उपरान्त मा0 सांसद ने विभागवार संचालित केंद्र और प्रदेश सरकार की जन कल्याणकारी योजनाओं और जिले में प्रायोजित विकास कार्यों की प्रगति की समीक्षा करते हुए विकास कार्यों में तेजी लाने, जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ पात्र व्यक्तियों तक प्रत्येक दशा में पहुंचाने एवं जन शिकायतों का शत प्रतिशत निस्तारण कराने हेतु निर्देश दिए।

About currentmedia09@gmail.com

Currentmedia.in राष्ट्रीय स्तर पर तेजी से बढ़ती हुई हिंदी समाचार वेबासाइट है। वेबसाइट में ब्यूरोक्रेसी में ताजा घटनाक्रम, देश और समाज के लिए अमूल्य योगदान देने वाले व अपने कार्यो के दम पर अपनी पहचान बनाने वाले आइएएस और आइपीएस अधिकारियों व डॉक्टरो, कानून के जानकारों की रोचक स्टोरी के साथ उनके जीवन संघर्षो पर आधारित निष्पक्ष लेख पाठक को मिलेंगे। वेबसाइट में अन्य क्षेत्रों के भी विश्वसनीय, प्रमाणिक और निष्पक्ष समाचार पाठक वर्ग के लिए उपलब्ध रहेगा, इसके लिए वेबसाइट की ऑनलाइन संपादकीय टीम हर रोज विस्तृत कंटेट अपडेट करती रहेगी। संपादकीय टीम की कोशिश यही रहेगी की न्यूज कंटेट को लेकर पाठक वर्ग को किसी तरह की निराशा हाथ न लगे। साइट 24 घंटे प्रयोग में रहेगी।

Check Also

डेयरी क्षेत्र उत्तर प्रदेश की ग्रामीण अर्थव्यवस्था की रीढ़- दुग्ध विकास मंत्री

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के दुग्धशाला विकास विभाग की स्थापना के 50 वर्ष पूर्ण होने के …