Breaking News

कांट चेयरमैन के बेटे ने पत्नी को मारी गोली

शाहजहॉपुर । मो0आफाक । कांट नगर पंचायत की अध्यक्ष मुनारा बेगम के बेटे शकील उर्फ नन्हे ने बुधवार सुबह अपनी नर्सरी में पत्नी को बुलाकर गोली मार दी। गोली मारने के बाद शकील सीधे थाने पहुंचा और घटना के बारे में पुलिस को बताया। पुलिस नर्सरी पहुंची और घायल पत्नी को उठाकर सीएचसी ले गई, वहां से मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया।
कांट नगर पंचायत की अध्यक्ष मुनारा बेगम के बेटे शकील ने पुलिस को जो बताया वह सनसनीखेज था। पुलिस को नन्हे ने बताया कि 4 साल पहले शाहजहांपुर की रहने वाली निहार उर्फ रीना उम्र 28 वर्ष से उसने कोर्ट मैरिज की थी। उसके 2 साल का एक बेटा है। नन्हे ने आरोप लगाया कि उसकी पत्नी का चाल चलन ठीक नहीं था। वह एक बॉयफ्रेंड के टच में थी। नन्हे की गैर मौजूदगी में बॉयफ्रेंड घर पर भी रीना से मिलने आता था। निहार उर्फ रीना को जब नन्हें मना करता था तो वह झगड़े पर उतारू रहती थी, अभी कुछ दिन पहले से रीना ने अपने पति नन्हे पर तलाक का दबाव बढ़ा दिया और वह अपने बॉयफ्रेंड से शादी करना चाहती थी। रीना अपने साथ बेटे को भी नहीं ले जाना चाहती थी। वह उसे छोड़ देना चाहती थी। नन्हे ने बताया कि जब समझा समझा कर हार गया तब उसने अपनी पत्नी को गोली मारने का फैसला लिया।
इस मामले में काट थाना प्रभारी महेंद्र सिंह यादव ने बताया नगर पंचायत अध्यक्ष के बेटे की सूचना पर पुलिस ने घायल को इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज भेजा है गोली महिला के पेट और हाथ में लगी है।

About currentmedia09@gmail.com

Currentmedia.in राष्ट्रीय स्तर पर तेजी से बढ़ती हुई हिंदी समाचार वेबासाइट है। वेबसाइट में ब्यूरोक्रेसी में ताजा घटनाक्रम, देश और समाज के लिए अमूल्य योगदान देने वाले व अपने कार्यो के दम पर अपनी पहचान बनाने वाले आइएएस और आइपीएस अधिकारियों व डॉक्टरो, कानून के जानकारों की रोचक स्टोरी के साथ उनके जीवन संघर्षो पर आधारित निष्पक्ष लेख पाठक को मिलेंगे। वेबसाइट में अन्य क्षेत्रों के भी विश्वसनीय, प्रमाणिक और निष्पक्ष समाचार पाठक वर्ग के लिए उपलब्ध रहेगा, इसके लिए वेबसाइट की ऑनलाइन संपादकीय टीम हर रोज विस्तृत कंटेट अपडेट करती रहेगी। संपादकीय टीम की कोशिश यही रहेगी की न्यूज कंटेट को लेकर पाठक वर्ग को किसी तरह की निराशा हाथ न लगे। साइट 24 घंटे प्रयोग में रहेगी।

Check Also

बाबासाहेब के आदर्शों से सशक्त हो रहा भारत- केशव प्रसाद मौर्य

लखनऊ । उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री श्री केशव प्रसाद मौर्य ने बुधवार को शिक्षा …