Breaking News

अमेरिका में इसराइली दूतावास के दो कर्मचारियों की गोली मारकर हत्या

वाशिंगटन । अमेरिका के वाशिंगटन में एक यहूदी संग्रहालय के बाहर इसराइली दूतावास के दो कर्मचारियों की हत्या कर दी गई है। अमेरिकी गृह सुरक्षा मंत्री क्रिस्टी नोएम ने इसकी पुष्टि की है।
सूत्रों के अनुसार इस घटना में एक पुरुष और एक महिला को गोली मारी गई है। हमले के वक़्त ये दोनों कैपिटल यहूदी संग्रहालय से बाहर निकले थे। सूत्रों ने बताया है कि जिस तरह से हमला हुआ उसे देखकर यही लगता है कि यह एक सुनियोजित तरीके से किया गया है।
यह गोलीबारी स्थानीय समयानुसार रात नौ बजकर पांच मिनट के आसपास एफ स्ट्रीट पर हुई। यह ऐसा क्षेत्र हैं जहां कई पर्यटक स्थल, संग्रहालय और सरकारी इमारते हैं। इसमें एफबीआई का फील्ड कार्यालय भी शामिल है।
रिपोर्टों से पता चला है कि गोलीबारी के समय इसराइली दूतावास के कई कर्मचारी एक संग्रहालय के कार्यक्रम में मौजूद थे। नोएम ने एक्स पर लिखा, ‘‘हम सक्रियता से जांच कर रहे हैं और मामले की जानकारी के लिए काम कर रहे हैं। कृपया पीड़ितों के परिवारों के लिए प्रार्थना करें. हम अपराधी को अदालत में लाएंगे‘‘

About currentmedia09@gmail.com

Currentmedia.in राष्ट्रीय स्तर पर तेजी से बढ़ती हुई हिंदी समाचार वेबासाइट है। वेबसाइट में ब्यूरोक्रेसी में ताजा घटनाक्रम, देश और समाज के लिए अमूल्य योगदान देने वाले व अपने कार्यो के दम पर अपनी पहचान बनाने वाले आइएएस और आइपीएस अधिकारियों व डॉक्टरो, कानून के जानकारों की रोचक स्टोरी के साथ उनके जीवन संघर्षो पर आधारित निष्पक्ष लेख पाठक को मिलेंगे। वेबसाइट में अन्य क्षेत्रों के भी विश्वसनीय, प्रमाणिक और निष्पक्ष समाचार पाठक वर्ग के लिए उपलब्ध रहेगा, इसके लिए वेबसाइट की ऑनलाइन संपादकीय टीम हर रोज विस्तृत कंटेट अपडेट करती रहेगी। संपादकीय टीम की कोशिश यही रहेगी की न्यूज कंटेट को लेकर पाठक वर्ग को किसी तरह की निराशा हाथ न लगे। साइट 24 घंटे प्रयोग में रहेगी।

Check Also

पूर्व मंत्री व विधायक मनोज पारस को किया गया हाउस अरेस्ट

मुरादाबाद। जनपद मुरादाबाद में कुछ दिन पहले बाबा साहेब की मूर्ति को अराजक तत्वों द्वारा …