शाहजहांपुर। अभिनय गुप्ता । कुछ लोगों के उकसाने पर पुलिस कार्यालय में घुसकर अपने ऊपर तरल पदार्थ डालकर आग लगाने लगाने वाले युवक की लखनऊ में इलाज के दौरान शुक्रवार रात मौत हो गई है।
घटना की जानकारी देते हुए एसपी सिटी संजय कुमार ने शनिवार को बताया कि जिले के कांट थाना क्षेत्र रहने वाले ताहिर अली ने कुछ लोगों के उकसाने पर पुलिस कार्यालय में घुसकर स्वयं को आग लगा ली थी। इसके बाद उसे इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया था जहां से उसे लखनऊ के केजीएमसी मेडिकल कॉलेज में रेफर कर दिया गया था इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।उन्होंने बताया कि मृतक का लखनऊ में ही पोस्टमार्टम कराया जा रहा है।
संजय कुमार ने बताया कि इस मामले में ताहिर अली को उकसाने वाले सात लोगो के खिलाफ सदर बाजार थाने में मुकदमा दर्ज किया गया था , जिसमे तीन लोगो सलमान, के.के दक्षित तथा योगेंद्र यादव को गिरफ्तार करके जेल भेज दिया गया था । पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है जो भी अन्य आरोपी हैं उन्हें शीघ्र ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
Check Also
नगर आयुक्त सौम्या गुरुरानी ने बड़े नालों की सफाई व्यवस्था का लिया जाएज़ा
शाहजहांपुर। मुबारक अली । नगर आयुक्त सौम्या गुरुरानी ने महानगर क्षेत्र के सुभाषनगर, निसरजई और …
Current Media