Breaking News

लखनऊ में बिल्डिंग में आग लगने से 15 मासूमो की जान गई

लखनऊ । अभी कुछ दिन पहले की ही बात है जब दिल्ली में आग लगने की वजह कई मासूमों की जान चली गई थी और अब लखनऊ में अलीगंज स्थित एक इमारत में आग लगने से 15 बच्चों की मौत हो गई और पांच बच्चे घायल हुए हैं। उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने कहा है कि आग कोचिंग सेंटर में लगी है। अधिकारियों के अनुसार ग्राउंड फ्लोर पर पेट शॉप थी, जबकि ऊपरी मंजिल पर गेमिंग ज़ोन संचालित था।


केजीएमयू ट्रॉमा सेंटर के मेडिकल सुप्रिंटेंडेंट डॉक्टर अग्रवाल ने 15 बच्चों की मौत की पुष्टि की है। उन्होंने समाचार एजेंसी पीटीआई से कहा, 21 से 22 बच्चे लाए गए हैं.?। पांच को चोटें हैं जिन्हें भर्ती किया गया है। दो बच्चों को कूदने के कारण चोटें लगी हैं। उनकी कमर में चोट है। उनका सीटी स्कैन करवा कर इलाज किया जा रहा है। 15 बच्चे मृत अवस्था में लाए गए। इन्हें पंचनामा करने के बाद मोर्चरी भेजा जाएगा। फ़िलहाल पांच को भेज दिया गया है. बाकी दस की प्रक्रिया चल रही है।
उत्तर प्रदेश के डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने कहा है कि इस घटना की उच्च स्तरीय जांच के आदेश दे दिए गए हैं। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इस घटना में मारे गए बच्चों के परिजनों को पांच लाख रुपये और गंभीर रूप से घायलों को 50 हज़ार रुपये की सहायता राशि की घोषणा की है।
वहीं प्रधानमंत्री कार्यालय ने मृत बच्चों के परिजनों को दो लाख और घायलों को 50 हज़ार रुपये की सहायता राशि का एलान किया है। इस मामले पर उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने कहा, हमारे परिवार के कुल 14 बच्चे इस घटना में हताहत हुए हैं और कुल चार बच्चे घायल हुए हैं। उनको केजीएमसी के ट्रामा सेंटर भेजा गया है। घटना की उच्च स्तरीय जांच के निर्देश दिए गए हैं। माननीय मुख्यमंत्री अलीगढ़ में अपने सारे कार्यक्रम रद्द करके यहाँ पहुँच रहे हैं। प्राथमिकता घायलों को अच्छे से अच्छा इलाज मुहैया करवाने की है. पीड़ित परिवारों के साथ पूरी सरकार खड़ी है, हर संभव मदद करेंगे।


सर्च ऑपरेशन पूरा हो चुका है और अब वहां कोई भी बच्चा नहीं है। पूरी तरह से इमारत को देख लिया गया है। इसके ज़िम्मेदार लोगों के खि़लाफ़ कड़ी कार्रवाई होगी और कोई कोताही नहीं होगी।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ अलीगढ़ से लौटने के फौरन बाद सीधे घटनास्थल पर पहुंचकर जानकारी ली और मृतकों के परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की है।
कांग्रेस नेता और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने एक्स पर पोस्ट करके शोकाकुल परिवारों के प्रति गहरे संवेदनाएं जताई हैं। उन्होंने लिखा, लखनऊ के कोचिंग सेंटर में आग लगने के हादसे में कई लोगों की मृत्यु और कई अन्य के घायल होने का समाचार अत्यंत पीड़ादायक है।
सभी शोकाकुल परिवारों को अपनी गहरी संवेदनाएं व्यक्त करता हूं और घायलों के जल्द स्वस्थ होने की आशा करता हूं।
समाजवादी पार्टी प्रमुख और यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने एक्स पर लिखा, लखनऊ के एक कोचिंग सेंटर में आग लगने से जिन्होंने अपनी जान गंवाई है, उनके प्रति हमारी श्रद्धांजलि. जिन्होंने अपनों को खोया है, उन शोक संतप्त परिवारों के प्रति हमारी गहरी संवेदनाएं। साथ ही अखिलेश ने मांग करते हुए कहा कि सरकार घायलों के लिए सर्वश्रेष्ठ चिकित्सा सुनिश्चित करे।
उन्होंने कहा, ये एक बेहद दुखद घटना है। इसके पीछे के कारणों की ईमानदारी से जाँच हो, बच्चे किसी के घर के भी हो सकते थे। भविष्य में ऐसे दर्दनाक हादसों से बचा जा सके, हम सबकी यही कोशिश होनी चाहिए।
सोचने का विषय यह भी है कि जब कोई दुर्घटना होती है तब तो बहुत बातें की जाती है कि जिम्मेदारों पर कार्यवाही होगी । जांय होगी लेकिन मामला ठंडा होती है लगता सब ठंडे बस्तें में चला जाता है । इस बार देखना होगा क्या वाकई में ऐसी कार्यवाही होगी जो भविष्य में दूसरों के लिए सबक बन सके ।

About CURRENT MEDIA

Currentmedia.in राष्ट्रीय स्तर पर तेजी से बढ़ती हुई हिंदी समाचार वेबासाइट है। वेबसाइट में ब्यूरोक्रेसी में ताजा घटनाक्रम, देश और समाज के लिए अमूल्य योगदान देने वाले व अपने कार्यो के दम पर अपनी पहचान बनाने वाले आइएएस और आइपीएस अधिकारियों व डॉक्टरो, कानून के जानकारों की रोचक स्टोरी के साथ उनके जीवन संघर्षो पर आधारित निष्पक्ष लेख पाठक को मिलेंगे। वेबसाइट में अन्य क्षेत्रों के भी विश्वसनीय, प्रमाणिक और निष्पक्ष समाचार पाठक वर्ग के लिए उपलब्ध रहेगा, इसके लिए वेबसाइट की ऑनलाइन संपादकीय टीम हर रोज विस्तृत कंटेट अपडेट करती रहेगी। संपादकीय टीम की कोशिश यही रहेगी की न्यूज कंटेट को लेकर पाठक वर्ग को किसी तरह की निराशा हाथ न लगे। साइट 24 घंटे प्रयोग में रहेगी।

Check Also

संतों पर आक्षेप सनातन धर्म का अपमान-सीएम

लखनऊ। सीएम ने कहा कि चढ़ावा प्रकरण को सरकार ने पूरी गंभीरता से लिया था, …