Breaking News

हज के दौरान सुरक्षा के लिए तैनात किया गया मिसाइल डिफेन्स सिस्टम

रियाद । पूरी दुनिया के मुसलमानों का सबसे पवित्र कामों में से एक हज संपन्न हो गया जिसमें दुनिया भर से आए लाखों लोगों ने शिरकत करी । इस बार सऊदी सरकार द्वारा सुरक्षा के साथ-साथ गर्मी से बचाने के लिए भी अभूतपूर्व इंतज़मात किये गये थे । सऊदी अरब के रक्षा मंत्रालय ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर मुसलमानों के सबसे पवित्र शहर मक्का में ज़मीन से हवा में मार करने वाले मिसाइल डिफ़ेंस सिस्टम और मस्जिद अल-हराम (काबा) की एक सैन्य हेलीकॉप्टर से निगरानी करते हुए कुछ तस्वीरें पोस्ट की हैं।


सऊदी रक्षा मंत्रालय ने इन तस्वीरों को शेयर करते हुए लिखा, एयर डिफ़ेंस फ़ोर्सेज़ वह आंख जो कभी पलक नहीं झपकाती और उनका मिशन ख़ुदा के मेहमानों की हिफ़ाज़त करना है।
सऊदी रक्षा मंत्रालय की ओर से एक्सश् पर शेयर की गई दो पोस्ट में से एक में मक्का में ज़मीन से हवा में मार करने वाले मिसाइल सिस्टम को शहर के चारों तरफ़ तैनात दिखाया गया है, जबकि इसके पीछे अल-हराम मस्जिद के सामने स्थित मशहूर इमारत सऊदी क्लॉक टावर भी दिखाई दे रहा है।
दूसरी पोस्ट में एक सैन्य हेलीकॉप्टर को मस्जिद अल-हराम और उसके चारों तरफ़ के इलाक़े की निगरानी करते दिख रहा है।
सऊदी अरब की मीडिया के अनुसार सऊदी अरब ने हज यात्रियों की सुरक्षा के लिए मक्का के चारों तरफ़ ज़मीन से हवा में मार करने वाले अमेरिकी पेट्रियट मिसाइल सिस्टम को तैनात किया है।
सऊदी अरब की सरकारी समाचार एजेंसी सऊदी प्रेस एजेंसी के अनुसार गृह मंत्रालय ने इस सप्ताह हज के मौक़े पर तीर्थ यात्रियों की सुरक्षा और बेहतर व्यवस्था की जानकारी देने के लिए एक प्रेस कॉन्फ़्रेंस की. इसमें बड़े सुरक्षा अधिकारियों ने हज के दौरान सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए किए गए उपायों के बारे में बताया।

इस प्रेस कॉन्फ़्रेंस में सऊदी अरब के पब्लिक सिक्योरिटी डायरेक्टर लेफ़्टिनेंट जनरल मोहम्मद अल-बसामी ने मीडिया को बताया था कि हज यात्रियों के लिए सुरक्षित और सुव्यवस्थित माहौल की सुविधा देने के लिए सऊदी अरब दृढ़ संकल्पित है और इसके लिए संयुक्त सुरक्षा प्रणाली तैयार की गई है।

About currentmedia09@gmail.com

Currentmedia.in राष्ट्रीय स्तर पर तेजी से बढ़ती हुई हिंदी समाचार वेबासाइट है। वेबसाइट में ब्यूरोक्रेसी में ताजा घटनाक्रम, देश और समाज के लिए अमूल्य योगदान देने वाले व अपने कार्यो के दम पर अपनी पहचान बनाने वाले आइएएस और आइपीएस अधिकारियों व डॉक्टरो, कानून के जानकारों की रोचक स्टोरी के साथ उनके जीवन संघर्षो पर आधारित निष्पक्ष लेख पाठक को मिलेंगे। वेबसाइट में अन्य क्षेत्रों के भी विश्वसनीय, प्रमाणिक और निष्पक्ष समाचार पाठक वर्ग के लिए उपलब्ध रहेगा, इसके लिए वेबसाइट की ऑनलाइन संपादकीय टीम हर रोज विस्तृत कंटेट अपडेट करती रहेगी। संपादकीय टीम की कोशिश यही रहेगी की न्यूज कंटेट को लेकर पाठक वर्ग को किसी तरह की निराशा हाथ न लगे। साइट 24 घंटे प्रयोग में रहेगी।

Check Also

एसपी सौरभ दीक्षित का घर बैठे न्याय अभियान हो रहा है सुपरहिट

शाहजहाँपुर। मुबारक अली। कोई पुलिस अधिकारी अगर पुलिस की छवि को बेहतर करने पर आ …