Breaking News

एक महीने में हार्ट अटैक से 18 लोगों की मौत

कर्नाटक । पिछले कुछ समय से नौजवानों में हार्ट अटैक के मामले काफी बढ़ रहे हैं । अब नये मामले सामने आए हैं कर्नाटक के हासन जिले से जहॉं एक महीने में ही 18 लोगों की हार्ट अटैक से मौत हो गई। हार्ट अटैक से मरने वालों में 18 से 40 साल के युवा शामिल हैं।

कर्नाटक के स्वास्थ्य मंत्री दिनेश गुंडू राव ने इसे लेकर जांच का आदेश जारी कर दिया है। यह जांच जयदेव इंस्टीट्यूट ऑफ कार्डियोवैस्कुलर साइंसेज एंड रिसर्च के निदेशक के नेतृत्व में की जाएगी।
स्वास्थ्य मंत्री ने कहा, इस बात की जैसे ही हमें जानकारी हुई, हमने जांच के आदेश जारी कर दिए हैं हम यह जानना चाहते हैं कि आखिर इसकी वज़ह क्या है?

About currentmedia09@gmail.com

Currentmedia.in राष्ट्रीय स्तर पर तेजी से बढ़ती हुई हिंदी समाचार वेबासाइट है। वेबसाइट में ब्यूरोक्रेसी में ताजा घटनाक्रम, देश और समाज के लिए अमूल्य योगदान देने वाले व अपने कार्यो के दम पर अपनी पहचान बनाने वाले आइएएस और आइपीएस अधिकारियों व डॉक्टरो, कानून के जानकारों की रोचक स्टोरी के साथ उनके जीवन संघर्षो पर आधारित निष्पक्ष लेख पाठक को मिलेंगे। वेबसाइट में अन्य क्षेत्रों के भी विश्वसनीय, प्रमाणिक और निष्पक्ष समाचार पाठक वर्ग के लिए उपलब्ध रहेगा, इसके लिए वेबसाइट की ऑनलाइन संपादकीय टीम हर रोज विस्तृत कंटेट अपडेट करती रहेगी। संपादकीय टीम की कोशिश यही रहेगी की न्यूज कंटेट को लेकर पाठक वर्ग को किसी तरह की निराशा हाथ न लगे। साइट 24 घंटे प्रयोग में रहेगी।

Check Also

अलीगढ़ में दारा शिकोह पर पुस्तक का भव्य विमोचन गंगा-जमुनी तहज़ीब को मजबूत करने पर जोर

सैय्यद अतीक उर रहीम/ नेशनल ब्यूरो/ करंट मीडिया अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय के सुल्तान जहां मंज़िल …