Breaking News

नाट्य प्रस्तुति – “डेढ़ इंच ऊपर”

नई दिल्ली । दिल्ली के प्रतिष्ठित एलटीजी सभागार में अंतरर्राष्ट्रीय ख्याति प्राप्त साहित्यकार स्वर्गीय निर्मल वर्मा की बहुचर्चित कृति “डेढ़ इंच ऊपर” पर आधारित नाट्य मंचन का आयोजन किया जा रहा है। यह प्रस्तुति दर्शकों को मानवीय संवेदनाओं, आत्ममंथन और मनोवैज्ञानिक द्वंद्व की गहराइयों में ले जाने का प्रयास करेगी।

नाटक की कहानी एक ऐसे नायक के इर्द-गिर्द घूमती है, जो अपने और अपनी पत्नी के बीच वर्षों से खड़ी अविश्वास की दीवार को गिराने का प्रयास करता है। नायक को यह वहम सताता रहता है कि उसकी पत्नी ने उससे विश्वासघात किया थाकृवही पत्नी जो पंद्रह वर्ष पहले ही दुनिया को अलविदा कह चुकी है। स्मृतियों के दलदल में धँसता नायक शराब के सहारे अपनी पीड़ा मिटाने की कोशिश करता है, परंतु मयखाने का अंधेरा ही उसका स्थायी साथी बन जाता है।

अपराधबोध, अकेलेपन और प्रेम की उलझनों में डूबा नायक अंततः अपने भीतर छिपे रहस्यों से सामना करता है। नाटक जीवन की सच्चाइयों, मानवीय रिश्तों और मनोवैज्ञानिक संघर्षों को अत्यंत संवेदनशीलता से उजागर करता है। यह प्रस्तुति दर्शकों को भीतर तक झकझोर देने वाली भावनात्मक यात्रा पर ले जाती है।

नाट्य प्रस्तुति की टीम:
विक्टर – कुलदीप वशिष्ठ
व्यक्ति – अकबर
डांसर –ख्वाहिश राजपूत
बार टेंडर – ऋतिक शर्मा
आर्मी 1 – कौशल कुमार
आर्मी 2 – राजीव शर्मा
वेटर – सुनील कुमार
एंकर – शिखा मल्होत्रा
म्यूजिक – गौरव काकरान
कोरियोग्राफर – बीना बंसल
लाइट – मुकेश झा
स्टेज इंचार्ज – बृज नुक्ता
लेखक – निर्मल वर्मा
निर्देशक – कुलदीप वशिष्ठ
इवेंट ऑर्गेनाइज़र – रिज़वान रज़ा
इस नाट्य प्रस्तुति में साहित्य, अभिनय, संगीत और मंच सज्जा का बेहतरीन संगम देखने को मिलेगा। समकालीन संवेदनाओं और मानस की जटिलताओं को अभिव्यक्त करता यह नाटक दर्शकों को एक अविस्मरणीय अनुभव प्रदान करेगा।

About currentmedia09@gmail.com

Currentmedia.in राष्ट्रीय स्तर पर तेजी से बढ़ती हुई हिंदी समाचार वेबासाइट है। वेबसाइट में ब्यूरोक्रेसी में ताजा घटनाक्रम, देश और समाज के लिए अमूल्य योगदान देने वाले व अपने कार्यो के दम पर अपनी पहचान बनाने वाले आइएएस और आइपीएस अधिकारियों व डॉक्टरो, कानून के जानकारों की रोचक स्टोरी के साथ उनके जीवन संघर्षो पर आधारित निष्पक्ष लेख पाठक को मिलेंगे। वेबसाइट में अन्य क्षेत्रों के भी विश्वसनीय, प्रमाणिक और निष्पक्ष समाचार पाठक वर्ग के लिए उपलब्ध रहेगा, इसके लिए वेबसाइट की ऑनलाइन संपादकीय टीम हर रोज विस्तृत कंटेट अपडेट करती रहेगी। संपादकीय टीम की कोशिश यही रहेगी की न्यूज कंटेट को लेकर पाठक वर्ग को किसी तरह की निराशा हाथ न लगे। साइट 24 घंटे प्रयोग में रहेगी।

Check Also

बुलंदशहर में एकता और भाईचारे की मिसाल है स्याना का सामूहिक रोज़ा इफ्तार

सैय्यद अतीक उर रहीम/ नेशनल ब्यूरो/ करंट मीडिया। बुलंदशहर । सियाना बुलंदशहर के यथार्थ ग्रुप …