Breaking News

शाहजहांपुर का रास्ता ही भूल गई वंदे भारत

शाहजहांपुर। मो0आफाक। आठ नवंबर को जिस वंदे भारत एक्सप्रेस का शहर में बड़े धूमधाम से स्वागत हुआ था, वही ट्रेन अब मानो शाहजहांपुर का रास्ता भूल गई है। लॉन्चिंग के दिन जनप्रतिनिधियों ने हरी झंडी दिखाकर ट्रेन को रवाना किया था, लेकिन इसके बाद से स्थिति उलट गई है। शहरवासी हैरान हैं कि शाहजहांपुर से वंदे भारत के टिकट तक बुक नहीं हो पा रहे। रेलवे की ऑनलाइन प्रणाली से लेकर काउंटर तक, कहीं भी शाहजहांपुर से टिकट उपलब्ध नहीं दिख रहे। इससे यात्रियों में भारी असमंजस की स्थिति बनी हुई है। स्थानीय लोगों का कहना है कि जिस ट्रेन को प्रदेश की बड़ी उपलब्धि बताकर शुरू किया गया था, वह शहर में नियमित रूप से रुक ही नहीं रही। कुछ यात्री इसे आम जनता के साथ छलावा बताते हुए कह रहे हैं कि यदि ट्रेन का ठहराव ही नहीं था, तो फिर स्वागत का इतना तामझाम क्यों किया गया? रेलवे अधिकारियों की ओर से इस संबंध में अभी तक कोई स्पष्ट जानकारी सामने नहीं आई है। यात्री उम्मीद लगाए बैठे हैं कि जल्द ही स्थिति स्पष्ट होगी और ट्रेन का ठहराव नियमित किया जाएगा। फिलहाल शहर में चर्चा का विषय यही है कि जिस वंदे भारत का शोर-शराबे के साथ आगमन हुआ था, वह कुछ ही दिनों में शाहजहांपुर को दरकिनार कर आगे बढ़ गई।
वहीं रेलवे आधिकारियों ने दावा किया कि अभी ट्रेन का रूट तय नहीं हुआ है जल्द ही गाड़ी स्टेशन पर पहुंचेगी।

About currentmedia09@gmail.com

Currentmedia.in राष्ट्रीय स्तर पर तेजी से बढ़ती हुई हिंदी समाचार वेबासाइट है। वेबसाइट में ब्यूरोक्रेसी में ताजा घटनाक्रम, देश और समाज के लिए अमूल्य योगदान देने वाले व अपने कार्यो के दम पर अपनी पहचान बनाने वाले आइएएस और आइपीएस अधिकारियों व डॉक्टरो, कानून के जानकारों की रोचक स्टोरी के साथ उनके जीवन संघर्षो पर आधारित निष्पक्ष लेख पाठक को मिलेंगे। वेबसाइट में अन्य क्षेत्रों के भी विश्वसनीय, प्रमाणिक और निष्पक्ष समाचार पाठक वर्ग के लिए उपलब्ध रहेगा, इसके लिए वेबसाइट की ऑनलाइन संपादकीय टीम हर रोज विस्तृत कंटेट अपडेट करती रहेगी। संपादकीय टीम की कोशिश यही रहेगी की न्यूज कंटेट को लेकर पाठक वर्ग को किसी तरह की निराशा हाथ न लगे। साइट 24 घंटे प्रयोग में रहेगी।

Check Also

एसपी सौरभ दीक्षित का घर बैठे न्याय अभियान हो रहा है सुपरहिट

शाहजहाँपुर। मुबारक अली। कोई पुलिस अधिकारी अगर पुलिस की छवि को बेहतर करने पर आ …