Breaking News

अहमद हसन की राजनीतिक, और जनसेवा से जुड़ी सेवाएँ हमेशा याद रखी जाएँगी। डॉक्टर कुद्दूस हाशमी

लखनऊ। पूर्व स्वास्थ्य एवं शिक्षा मंत्री अहमद हसन की चौथी पुण्यतिथि के अवसर पर अहमद हसन वेलफेयर ट्रस्ट के तत्वावधान में एक दुआई बैठक (श्रद्धांजलि सभा) का आयोजन किया गया।
इस अवसर पर ट्रस्ट के संयोजक डॉ. अब्दुल कुद्दूस हाशमी ने दिवंगत नेता को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि स्वर्गीय अहमद हसन का निधन राष्ट्रीय, सामाजिक और राजनीतिक स्तर पर एक बड़ी क्षति है। उन्होंने कहा कि अहमद हसन का जीवन ईमानदारी, जनसेवा और लोक कल्याण की जीवंत मिसाल थी और वे आज के राजनेताओं के लिए मार्गदर्शक की भूमिका रखते हैं।
उन्होंने अपने व्यावहारिक जीवन की शुरुआत एक ईमानदार और गरिमामय पुलिस अधिकारी के रूप में की और बाद में राजनीति में आकर जनसेवा को अपना उद्देश्य बना लिया। वे पाँच बार समाजवादी पार्टी से विधान परिषद के सदस्य चुने गए और परिषद में नेता प्रतिपक्ष की जिम्मेदारी भी संभाली। पुलिस सेवा के दौरान उन्होंने प्रशासनिक व्यवस्था को मजबूत बनाने के साथ-साथ जनता और पुलिस के बीच विश्वास स्थापित किया तथा समाज में भय और असुरक्षा के माहौल को समाप्त करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। उनका “पुलिस अधिकारी से राजनीति तक” का सफर आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणादायक है।
डॉ. हाशमी ने कहा कि स्वास्थ्य मंत्री के रूप में उन्होंने प्रदेश की जनता को बेहतर और गुणवत्तापूर्ण चिकित्सा सुविधाएँ उपलब्ध कराने में महत्वपूर्ण योगदान दिया। ब्लॉक लेवल पर ग्रामीण इलाकों में डिस्पेंसरी और अस्पताल बनाए , उनके कार्यकाल में प्रभावी दवाओं की उपलब्धता सुनिश्चित की गई और उनके कार्यकाल में उत्तर प्रदेश पोलियो मुक्त हुआ।
उन्होंने आगे कहा कि पिछड़े वर्गों के अधिकारों की रक्षा और उनके कल्याण के लिए किए गए प्रयासों के साथ-साथ शिक्षा मित्रों को सहायक अध्यापिका पद देकर उनकी तनख्वाह में चार गुणा इज़ाफ़ा कराया एवं उर्दू शिक्षकों की बड़े पैमाने पर नियुक्ति की तथा बुनकरों को बिजली फ्लैट रेट पर उपलब्ध कराने जैसे कदमों से हजारों परिवारों को आर्थिक स्थिरता मिली, जो उनकी समाजवादी जनहितैषी सोच और प्रभावी नेतृत्व का प्रमाण है।
दुआई बैठक के अंत में दिवंगत के लिए विशेष प्रार्थना की गई और इस संकल्प को दोहराया गया कि उनके जनकल्याण मिशन और सेवा भावना को आगे बढ़ाया जाएगा।

About currentmedia09@gmail.com

Currentmedia.in राष्ट्रीय स्तर पर तेजी से बढ़ती हुई हिंदी समाचार वेबासाइट है। वेबसाइट में ब्यूरोक्रेसी में ताजा घटनाक्रम, देश और समाज के लिए अमूल्य योगदान देने वाले व अपने कार्यो के दम पर अपनी पहचान बनाने वाले आइएएस और आइपीएस अधिकारियों व डॉक्टरो, कानून के जानकारों की रोचक स्टोरी के साथ उनके जीवन संघर्षो पर आधारित निष्पक्ष लेख पाठक को मिलेंगे। वेबसाइट में अन्य क्षेत्रों के भी विश्वसनीय, प्रमाणिक और निष्पक्ष समाचार पाठक वर्ग के लिए उपलब्ध रहेगा, इसके लिए वेबसाइट की ऑनलाइन संपादकीय टीम हर रोज विस्तृत कंटेट अपडेट करती रहेगी। संपादकीय टीम की कोशिश यही रहेगी की न्यूज कंटेट को लेकर पाठक वर्ग को किसी तरह की निराशा हाथ न लगे। साइट 24 घंटे प्रयोग में रहेगी।

Check Also

उत्पीड़न से परेशान मज़दूरों ने सड़क पर उतरकर किया हंगामा

नोएडा। अपनी आलीशान बिल्डिंग और आधुनिक कार्यालयों वाला शहर नोएडा अचानक से इतना उग्र क्यों …