लखनऊ। तारिक़ खान ।
वाक़िफ कहॉं ज़माना हमारी उड़ान से । वह और थे जो हार गए आसमान से ।।
शायर फहीम जोगापुरी द्वारा कहा गया यह शेर मध्य प्रदेश के जनपद राजगढ़ की ब्लाक खिलचीपुर के गॉव नतराम की रहने वाली आशा मालवीया पर बिल्कुल सटीक बैठता है ।
आशा मालवीया ने बी.ए. और बी.पी.एड. की डिग्री हासिल करने के साथ ही योग में भी प्रमाणपत्र हासिल किये ।

7800 कि0मी की साईकिल यात्रा पर निकली आशा मालवीया जब लखनऊ पहुंची तो उनका भव्य स्वागत किया गया उन्होंने विभिन्न कार्यक्रमों में हिस्सा लिया । इस मौके पर उन्होनें करंन्ट मीडिया से भी बात करी ।
मलवीया ने बताया कि वह एक साधारण परिवार से आती हैं। उनकी माँ सबसे बड़ी शक्ति और प्रेरणा का स्रोत रही हैं। उन्होने बताया कि उनके पिता इस दुनिया से जब रुख्सत हो गए जब वह महज दो साल की थी, और तब से उनकी मॉं के साहस और बलिदान ने उनके जीवन को दिशा दी है। मालवीया ने कहा कि हर चुनौती ने मुझे आत्मविश्वास और उद्देश्य के साथ आगे बढ़ने के मेरे दृढ़ संकल्प को और मजबूत किया है।
आशा मालवीया राष्ट्रीय स्तर की एथलीट, पर्वतारोही और एकल लंबी दूरी की साइकिल चालक हैं
उन्होने पर्वतारोहण में, भी सफलतापूर्वक निम्नलिखित चोटियों पर विजय प्राप्त की है-
ऽ तेनज़िंग खान पर्वत (19,545 फीट)
ऽ बी.सी. राय पर्वत (20,500 फीट)
पर्वतारोहण में अपनी उपलब्धियों के लिए, इनको राष्ट्रीय अभिलेख पुस्तिका में शामिल किया गया है । साइकिलिंग में, इन्होंने पिछले दो वर्षों में भारत भर में 60,000 किलोमीटर से अधिक की दूरी तय की है। वर्तमान यात्रा उनका 7वां अभियान है ।
78वें सेना दिवस के अवसर पर, इन्होंने 11 जनवरी को जयपुर से एक ऐतिहासिक 7,800 किलोमीटर की साइकिल यात्रा शुरू की। इस अभियान को दक्षिण पश्चिमी कमान (एसडब्ल्यूसी) के सेना कमांडर और राजस्थान के उप मुख्यमंत्री ने गर्वपूर्वक हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
26 जनवरी, गणतंत्र दिवस पर, मैंने भारत के सबसे पश्चिमी गांव गुहार मोती को पार किया । इस राष्ट्रीय यात्रा के माध्यम से भारत की पश्चिमी और पूर्वी सीमाओं को जोड़ते का प्रयास किया जा रहा है ।

उनकी इस यात्रा का मूल संदेश है-
नारी शक्ति, देशभक्ति, अध्ययन और सहनशीलता । आशा मालवीया की यह यात्रा मात्र मीलों का सफर तय करने या पहाड़ों पर विजय प्राप्त करने तक सीमित नहीं है – यह साहस, नारी सशक्तिकरण, राष्ट्रीय एकता, शिक्षा और एक सशक्त, आत्मनिर्भर भारत की भावना का प्रतीक है।
आशा मालवीया द्वारा प्रमुख अभियान और उपलब्धियाँ-
1. असरवाला युद्ध स्मारक (फाजिल्का, पंजाब) से जयपुर तक साइकिल रैली – 800 किलोमीटर – दक्षिण पश्चिमी कमान द्वारा समर्थित; एडीपी-2026 और सिंदूर जागरूकता अभियान ।
2. भोपाल – पचमढ़ी साइकिल यात्रा – मध्य प्रदेश में जिम्मेदार और टिकाऊ पर्यटन को बढ़ावा देना।
3. सम्मान साइकिल यात्रा सैनिकों के साथ, सैनिकों के लिए – भोपाल से सागर; सशस्त्र बलों को श्रद्धांजलि और युवा देशभक्ति के लिए ।
4. राष्ट्रीय मिशन सशक्त सेना, समृद्ध भारत (2024) – भारत भर में 17,500 किमी की एकल यात्रा; प्रमुख पड़ावों में कारगिल, सियाचिन, उमलिंग ला दर्रा और रेजांग ला स्मारक शामिल हैं।
5. राष्ट्रीय महिला सशक्तिकरण साइकिलिंग अभियान (2022-23) – 28 राज्यों में 26,000 किमी की दूरी तय की; महिलाओं की सुरक्षा, अधिकारों और सशक्तिकरण पर केंद्रित।
6. पर्वतारोहण उपलब्धियां – बीसी रॉय पीक (20,500 फीट) और तेनजिंग खान (19,545 फीट) सहित कई शिखरों पर विजय प्राप्त की।
Current Media 