चीनी मिल में सुरक्षा उपायों का प्रदर्शन

शाहजहांपुर। मो0आफाक। बजाज हिन्दुस्थान शुगर लिमिटेड एवं बजाज एनर्जी मकसूदापुर इकाई में संयुक्त रूप से 55वां राष्ट्रीय सुरक्षा सप्ताह उत्साहपूर्वक मनाया गया। इस दौरान इकाई में कर्मचारियों को सुरक्षा के प्रति जागरूक करने के लिए विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए गए। सुरक्षा सप्ताह के अंतर्गत शुगर प्लांट गेट के सामने इकाई प्रमुख भूपेंद्र सिंह ने अधिकारियों और कर्मचारियों को सुरक्षा शपथ दिलाई। कार्यक्रम के दौरान पोस्टर, स्लोगन, भाषण और क्विज प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया, जिसमें मिल के कर्मचारियों और अधिकारियों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। समापन समारोह से पूर्व पुवायां के अग्निशमन अधिकारी आकाश सिंह ने कर्मचारियों को अग्निशमन और औद्योगिक सुरक्षा से जुड़े महत्वपूर्ण उपायों की विस्तृत जानकारी दी। साथ ही एक मॉक ड्रिल आयोजित कर आपातकालीन परिस्थितियों में अपनाए जाने वाले आवश्यक सुरक्षा उपायों का प्रदर्शन भी किया गया। समापन समारोह में मुख्य अतिथि अग्निशमन अधिकारी आकाश सिंह, चीनी मिल के यूनिट हेड भूपेंद्र सिंह तथा एनर्जी यूनिट के हेड निशांत श्रीवास्तव ने प्रतियोगिताओं के विजेताओं को पुरस्कार देकर सम्मानित किया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित रहे।

About currentmedia09@gmail.com

Check Also

इफ्तार के बाद हुई देश-दुनिया में अमन की दुआ

सैय्यद अतीक उर रहीम/ नेशनल ब्यूरो नई दिल्ली । पवित्र रमज़ान महीने में इबादत के …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *