Breaking News
सांकेतिक तस्वीर

अमेरिका और ईरान के बीच होने वाली शान्ति वार्ता के लिए प्रतिनिधिमंडल पाकिस्तान पहुॅचना शुरु

इस्लामाबाद । जिस शान्तिवार्ता पर पूरी दुनिया की नज़र है वह अब कुछ ही समय बाद पकिस्तान की राजधानी इस्लामाबाद में शुरु होने वाली है । इसके लिए ईरान का प्रतिनिधिमंडल इस्लामाबाद पहॅंुुच चुका है और अमेरिका का प्रतिनिधिमंडल रास्ते में है जो कुछ देर में पाकिस्तान पहॅंुच जाएगा । इस शान्तिवार्ता में दोनो देशों के प्रतिनिधियों के दिलों में तमाम तरह की आशंकाए है । अमेरिका और ईरान के बीच इस शान्तिवार्ता को पाकिस्तानी प्रधानमंत्री शहबाज़ शरीफ़ ने स्थायी युद्धविराम की दिशा में एक ‘‘कठिन कदम‘‘ बताया है।

Islamabad

मोहम्मद बग़र ग़ालिबाफ़ के नेतृत्व में ईरानी प्रतिनिधिमंडल पाकिस्तान की राजधानी इस्लामाबाद पहुंचा। नूर ख़ान हवाई अड्डे पर पहुंचने पर, ईरानी प्रतिनिधिमंडल का स्वागत पाकिस्तान के उप विदेश मंत्री इसहाक़ डार और फील्ड मार्शल आसिम मुनीर ने किया।
अमेरिकी वार्ता दल का नेतृत्व अमेरिकी उपराष्ट्रपति जेडी वेंस कर रहे हैं।
शान्तिवार्ता के बीच पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज़ शरीफ ने कहा कि मध्यस्थ के रूप में पाकिस्तान पूरी ईमानदारी से बातचीत को सफल बनाने की कोशिश करेगा।
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने इन वार्ताओं के लिए उपराष्ट्रपति जेडी वेंस, अपने मध्य पूर्व दूत स्टीव विटकॉफ और जेरेड कुशनर को चुना है। जो इससे पहले भी ईरान के साथ बातचीत का नेतृत्व कर चुके है।
अमेरिका और ईरान के बीच वार्ता का एक और अध्याय शुरू होने वाला है। लेकिन ये साफ़ है कि दोनों देशों के बीच विश्वास की बहुत कमी है, क्योंकि दोनों पक्षों ने पिछले एक साल में दो बार वार्ता की है, और दोनों बार प्रयास सफल होने से पहले ही अमेरिका ने युद्ध छेड़ दिया था। इसलिए ईरान बहुत ही फूंक-फूंक कर क़दम रख रहा है ।

About CURRENT MEDIA

Currentmedia.in राष्ट्रीय स्तर पर तेजी से बढ़ती हुई हिंदी समाचार वेबासाइट है। वेबसाइट में ब्यूरोक्रेसी में ताजा घटनाक्रम, देश और समाज के लिए अमूल्य योगदान देने वाले व अपने कार्यो के दम पर अपनी पहचान बनाने वाले आइएएस और आइपीएस अधिकारियों व डॉक्टरो, कानून के जानकारों की रोचक स्टोरी के साथ उनके जीवन संघर्षो पर आधारित निष्पक्ष लेख पाठक को मिलेंगे। वेबसाइट में अन्य क्षेत्रों के भी विश्वसनीय, प्रमाणिक और निष्पक्ष समाचार पाठक वर्ग के लिए उपलब्ध रहेगा, इसके लिए वेबसाइट की ऑनलाइन संपादकीय टीम हर रोज विस्तृत कंटेट अपडेट करती रहेगी। संपादकीय टीम की कोशिश यही रहेगी की न्यूज कंटेट को लेकर पाठक वर्ग को किसी तरह की निराशा हाथ न लगे। साइट 24 घंटे प्रयोग में रहेगी।

Check Also

अमेरिका के सुप्रीम कोर्ट ने टैरिफ पर ट्रंप के फैसले को पलटा

वाशिंगटन । पिछले कुछ समय से डोनाल्ड ट्रंप जिस टैरिफ की धमकियॉं देकर अलग अलग …