Breaking News

इस्लामाबाद शान्तिवार्ता बिना किसी नतीजे के हुई समाप्त

इस्लामाबाद । पूरी दुनिया जिस शान्तिवार्ता को उममीद की नज़र से देख रही थी उनको नाउम्मीदी ज़रुर हुई होगी । अमेरिका और ईरान के बीच हुई शान्तिवार्ता बिना किसी नतीजे पर पहुंचे हुए समाप्त हो गई । अमेरिका के उपराष्ट्रपति जेडी वेंस और उनकी टीम ईरान से समझौते पर सहमति नहीं बन पाने के बाद पाकिस्तान की राजधानी इस्लामाबाद से रवाना हो गई ।

JDVains

जेडी वेंस अपने ‘एयर फोर्स टू‘ विमान से अमेरिका वापस लौट रहे हैं। पाकिस्तानी गृह मंत्रालय के एक अधिकारी ने अमेरिकी प्रतिनिधिमंडल के रवाना होने की पुष्टि की है। इस्लामाबाद से उड़ान भरने से पहले जेडी वेंस ने एक प्रेस कॉन्फ़्रेंस में कहा कि क़रीब 21 घंटे चली बातचीत के बावजूद अमेरिका और ईरान किसी समझौते पर नहीं पहुंच सके।

ईरान की ओर से भी इस वार्ता को लेकर बयान आया है। ईरानी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता इस्माइल बक़ाई ने कहा कि अमेरिका को अपनी ‘अत्यधिक मांगों‘ से बचना चाहिए। ईरान के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता इस्माइल बक़ाई ने अमेरिका के साथ शांति वार्ता की स्थिति पर एक बयान जारी करते हुए कहा । सोशल मीडिया पर बातचीत को गहन बताया, लेकिन कहा कि जारी वार्ताओं की सफलता विरोधी पक्ष की गंभीरता और अच्छी मंशा पर निर्भर करती है।

बक़ाई ने अमेरिका से अत्यधिक मांगों और ग़ैरक़ानूनी अनुरोधों से बचने और ईरान के वैध अधिकारों और हितों को स्वीकार करने की अपील भी की। उन्होंने वार्ता के दौरान होर्मुज़ स्ट्रेट, ईरान के परमाणु कार्यक्रम और ‘‘ईरान में युद्ध का पूरी तरह अंत‘‘ जैसे मुद्दों पर चर्चा का ज़िक्र किया।

ईरान के इस बयान के बाद अमेरिकी उपराष्ट्रपति जेडी वेंस ने प्रेस कॉन्फ़्रेंस में बताया कि दोनों देशों के बीच समझौता नहीं हो पाया है। अमेरिका के उपराष्ट्रपति जेडी वेंस ने ईरान के साथ चल रही ऐतिहासिक शांति वार्ता को लेकर एक प्रेस कॉन्फ़्रेंस की है।

उन्होंने कहा कि अमेरिका ने अपनी बातें स्पष्ट तौर पर रख दी हैं, लेकिन ईरान हमारी शर्तों पर सहमत नहीं हुआ। उन्होंने कहा, हम ऐसी स्थिति तक नहीं पहुंच सके, जहां ईरानी हमारी शर्तों को स्वीकार करते।
अमेरिकी उपराष्ट्रपति ने कहा कि अमेरिका और ईरान के बीच 21 घंटे से बातचीत चल रही है, लेकिन बुरी ख़बर यह है कि हम किसी समझौते पर नहीं पहुंच पाए हैं।

इसके अलावा उन्होंने पाकिस्तानी प्रधानमंत्री और फ़ील्ड मार्शल आसिम मुनीर के प्रति आभार जताते हुए कहा, अगर बातचीत में कोई कमी रही, तो वह पाकिस्तानियों की वजह से नहीं थी। उन्होंने बेहतरीन काम किया। उन्होंने यह भी कहा कि अमेरिका बातचीत के लिए लचीलेपन और अच्छी मंशा के साथ आया था, लेकिन यह दुर्भाग्यपूर्ण है कि दोनों पक्ष किसी समझौते पर नहीं पहुंच सके।

उन्होंने कहा, हम यहां से एक बहुत सामान्य प्रस्ताव के साथ जा रहे हैं, यह समझ के साथ कि यही हमारा अंतिम और सबसे बेहतर प्रस्ताव है। अब देखना होगा कि ईरान इसे स्वीकार करता है या नहीं ।

About CURRENT MEDIA

Currentmedia.in राष्ट्रीय स्तर पर तेजी से बढ़ती हुई हिंदी समाचार वेबासाइट है। वेबसाइट में ब्यूरोक्रेसी में ताजा घटनाक्रम, देश और समाज के लिए अमूल्य योगदान देने वाले व अपने कार्यो के दम पर अपनी पहचान बनाने वाले आइएएस और आइपीएस अधिकारियों व डॉक्टरो, कानून के जानकारों की रोचक स्टोरी के साथ उनके जीवन संघर्षो पर आधारित निष्पक्ष लेख पाठक को मिलेंगे। वेबसाइट में अन्य क्षेत्रों के भी विश्वसनीय, प्रमाणिक और निष्पक्ष समाचार पाठक वर्ग के लिए उपलब्ध रहेगा, इसके लिए वेबसाइट की ऑनलाइन संपादकीय टीम हर रोज विस्तृत कंटेट अपडेट करती रहेगी। संपादकीय टीम की कोशिश यही रहेगी की न्यूज कंटेट को लेकर पाठक वर्ग को किसी तरह की निराशा हाथ न लगे। साइट 24 घंटे प्रयोग में रहेगी।

Check Also

राज्यपाल की अध्यक्षता में ख्वाजा मोइनुद्दीन चिश्ती भाषा विश्वविद्यालय की समीक्षा बैठक सम्पन्न

लखनऊ । प्रदेश की राज्यपाल एवं राज्य विश्वविद्यालयों की कुलाधिपति श्रीमती आनंदीबेन पटेल की अध्यक्षता …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *