Breaking News

गिट्टी से भरा ट्रैक्टर अनियंत्रित हो जाने से पलटा

झांसी । राशिद पठान । जनपद झांसी की तहसील गरौठा क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले ग्राम निमगहना स्टैंड के पास उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब गिट्टी से लदा एक ट्रैक्टर अचानक अनियंत्रित होकर पलट गया। बताया जा रहा है कि ट्रैक्टर गरौठा से मारकुआ की ओर जा रहा था ।
हादसे के दौरान ड्राइवर ने सूझबूझ दिखाते हुए समय रहते ट्रैक्टर से कूदकर अपनी जान बचा ली, जिससे एक बड़ा हादसा टल गया। हालांकि ट्रैक्टर के पलटने से मौके पर कुछ देर के लिए यातायात प्रभावित रहा ।
स्थानीय लोगों की मदद से स्थिति को संभाला गया और ट्रैक्टर को सीधा करने का प्रयास किया गया। इस घटना में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है, लेकिन इस हादसे से एक बार फिर ओवरलोडिंग पर लोगों ने सवाल उठाए है कि ओवरलोडिंग वाहन पर सख्त कार्यवाही होनी चाहिए जिससे कोई भी हादसा नहीं हो सके।

About CURRENT MEDIA

Currentmedia.in राष्ट्रीय स्तर पर तेजी से बढ़ती हुई हिंदी समाचार वेबासाइट है। वेबसाइट में ब्यूरोक्रेसी में ताजा घटनाक्रम, देश और समाज के लिए अमूल्य योगदान देने वाले व अपने कार्यो के दम पर अपनी पहचान बनाने वाले आइएएस और आइपीएस अधिकारियों व डॉक्टरो, कानून के जानकारों की रोचक स्टोरी के साथ उनके जीवन संघर्षो पर आधारित निष्पक्ष लेख पाठक को मिलेंगे। वेबसाइट में अन्य क्षेत्रों के भी विश्वसनीय, प्रमाणिक और निष्पक्ष समाचार पाठक वर्ग के लिए उपलब्ध रहेगा, इसके लिए वेबसाइट की ऑनलाइन संपादकीय टीम हर रोज विस्तृत कंटेट अपडेट करती रहेगी। संपादकीय टीम की कोशिश यही रहेगी की न्यूज कंटेट को लेकर पाठक वर्ग को किसी तरह की निराशा हाथ न लगे। साइट 24 घंटे प्रयोग में रहेगी।

Check Also

राम मंदिर में चोरी के मामले की जांच हाईकोर्ट के सिटिंग जज से कराई जाए-अजय राय

लखनऊ/अयोध्या। उ0प्र0 कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अजय राय लखनऊ से चलकर अयोध्या पहुंचे, जहां श्री …