Breaking News

महिलाओं को आरक्षण देने के बजाय राजनीति कर रही भाजपा – अविनाश पांडे

लखनऊ। आज उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी द्वारा महिलाओं के विषय पर आयोजित संगोष्ठी ‘‘महिला आरक्षण अधिनियम सम्मान या छलावा‘‘ में प्रदेश भर से सैकड़ों की संख्या में आयी नारी शक्ति महिलाएं शामिल हुईं कार्यक्रम में मुख्य अतिथि राष्ट्रीय महासचिव और उत्तर प्रदेश के प्रभारी अविनाश पांडे , कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष – पूर्व मंत्री अजय राय , नेता विधानमंडल दल श्रीमती आराधना मिश्रा मोना और मुख्य वक्ता लखनऊ विश्वविद्यालय की पूर्व कुलपति – समाजसेविका रूपरेखा वर्मा और नाइश हसन एवं विचार विभाग के चेयरमैन एच.एल. दुसाध अध्यक्ष ने अपने विचार रखे ।


उत्तर प्रदेश कांग्रेस के विचार विभाग द्वारा आयोजित संगोष्ठी में अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के राष्ट्रीय महासचिव और उत्तर प्रदेश प्रभारी अविनाश पांडे ने कहा कि महिलाएं बराबर की हकदार हैं, कांग्रेस पार्टी ने शुरू से जब से कांग्रेस की स्थापना हुई तब से महिलाओं को मुख्यधारा में लाने के लिए अनवरत प्रयास जारी रखे हमारी पार्टी की विचारधारा ने कभी भी भेदभाव नहीं किया,उसी का परिणाम था कि देश की पहली महिला प्रधानमंत्री के रूप में श्रीमती इंदिरा गांधी जी कांग्रेस से थीं जिन्होंने पूरे भारत का नाम रोशन किया, यह महिलाओं की सशक्तिकरण की दिशा में बड़ा महत्वपूर्ण कदम था, उसके बाद श्रीमती सोनिया गांधी , जो कांग्रेस की अध्यक्ष बनी, और तमाम लोक कल्याणकारी योजनाएं महिलाओं के लिए बनाईं।
राष्ट्रीय महासचिव अविनाश पांडे ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी आज आरक्षण की बात कर रही है लेकिन उनकी नीयत पर सवाल है, 2023 में महिलाओं के आरक्षण को लेकर बिल पास हो चुका है जिसे पास कराने में कांग्रेस पार्टी, हमारे नेता राहुल गांधी जी ने पूरे जोर-शोर से उस बिल को समर्थन दिया और पास कराने में मदद की, लेकिन भाजपा उसे लागू नहीं कर रही, हमारा सवाल यह है कि अभी जो लोकसभा में सीटों की संख्या है आप तत्काल उसमें महिलाओं को आरक्षण दीजिए, हमारा पूरा समर्थन है लेकिन दिखावा मत करिए जनता सच जान चुकी है।


प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष – पूर्व मंत्री अजय राय ने कहा कि हम सभी को जोड़कर और सभी को सम्मान देकर साथ लेकर चलते हैं, हम सभी मिलकर महिलाओं के अधिकार और हक की लड़ाई लड़ेंगे,
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि वह आदमी महिला सम्मान की बात कर रहा है जिसने अपनी खुद की पत्नी को सम्मान नहीं दिया, जशोदाबेन जी, बेचारी पूरा जीवन संघर्ष करती रहीं, जो अपनी पत्नी को सम्मान नहीं दे सका वह देश की महिलाओं को क्या सम्मान और अधिकार देगा ?
’प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष पूर्व मंत्री अजय राय ने कहा कि मोदी जी महिला सम्मान की बात करते हैं, 1 नवंबर 2023 को, आईआईटी- बीएचयू की एक छात्रा के साथ बीजेपी के तीन लोगों ने बलात्कार किया और वो बीजेपी के पदाधिकारी भी थे, और उनकी गिरफ्तारी का नाटक किया गया लेकिन कब…घटना के 60 दिन बाद गिरफ्तारी हुई 31 दिसंबर 2023 को, तब तक ये बलात्कारी मध्यप्रदेश में भाजपा का चुनाव प्रचार कर रहे थे, जब ये बाहर निकले तो इन बलात्कारियों का स्वागत भाजपा विधायकों ने किया,प्रधानमंत्री के संसदीय क्षेत्र में इतनी दुर्दांत घटना हुई और बीजेपी के लोगों ने की, वह महिलाओं को सम्मान नहीं सम्मान के नाम पर खिलवाड़ कर रहे हैं, ये झूठे लोग हैं, इनकी नियत झूठी है, हम सभी मिलकर हमेशा महिला सम्मान की लड़ाई लड़े हैं, और आगे भी लड़ेंगें।’
संगोष्ठी में मुख्य वक्ता, समाज सेविका पूर्व कुलपति लखनऊ विश्वविद्यालय रूपरेखा वर्मा ने कहा कि हम पुरुषों से समांतर नही संयुक्त हक चाहते हैं, महिला आरक्षण बिल जब 2023 में पास हो गया था तो 2029 तक के लिए क्यों रोका, बिल जब पास 2023 में पास हुआ तो उसी समय कानून क्यों नहीं बनाया, ये महिलाओं से बहुत भद्दा मजाक है ।
नेता विधानमंडल दल श्रीमती आराधना मिश्रा मोना ने कहा कि कांग्रेस पार्टी ने सदैव महिलाओं के उत्थान के लिए काम किए , पंडित जवाहर लाल नेहरू और उनके पिता मोतीलाल नेहरू ने महिलाओं के अधिकारों की वकालत की।


श्रीमती आराधना मिश्रा मोना ने भाजपा से सवाल किया कि क्या भाजपा में दम है कि क्या वह अगला प्रधानमंत्री का चेहरा किसी महिला को बनाएगी ?
सामाजिक कार्यकर्ता नाइश हसन ने संगोष्ठी में अपने विचार रखते हुए कहा कि महिलाओं के स्थित भारत में निरंतर गिरती जा रही है, ग्लोबल रिपोर्ट में भारत 141वें स्थान पर हैं ,न्यायपालिका में महिलाओं की  भागीदारी बहुत कमजोर है । नाइश हसन ने कहा कि हमारी पूजा मत करो पहले हमें बराबर का इंसान मानों, हमें अधिकार दो, हक दो । हमें देवी मत बनाओ।
संगोष्ठी में उत्तर प्रदेश कांग्रेस विचार विभाग के चेयरमैन एच. एल. दुसाध ने कहा कि भाजपा इस देश की आत्मा संविधान को खत्म करने पर लगी है, भारत का संविधान सभी को प्रतिनिधित्व देता है लेकिन बीजेपी नहीं चाहती कि लोगों को अधिकार मिले, क्योंकि इनकी जड़ में तानाशाही है , वही संविधान को हटाकर एक तानाशाही व्यवस्था लागू करना चाहते हैं।
विचार विभाग के पूर्व अध्यक्ष संपूर्णानंद मिश्रा ने कहा कि छलावा शब्द भाजपा के साथ एकदम फिट बैठता है।
कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश कांग्रेस के अल्पसंख्यक विभाग के नवनियुक्त चेयरमैन पूर्व विधायक सोहेल अंसारी का स्वागत किया गया। विशेष संगोष्ठी से पहले उत्तर प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष रहे श्रद्धेय अरुण कुमार सिंह मुन्ना जी के निधन पर उन्हें श्रद्धांजलि दी गई, और उनके चित्र पर नेताओं ने पुष्प अर्पित कर आत्मा की शांति की प्रार्थना की, मुख्य रूप से राष्ट्रीय महासचिव से अविनाश पांडे, प्रदेश अध्यक्ष उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी – पूर्व मंत्री अजय राय, नेता विधानमंडल दल श्रीमती आराधना मिश्रा मोना , मुख्य वक्ता ,समाज सेविका और लखनऊ विश्वविद्यालय पूर्व कुलपति रूपरेखा वर्मा, समाज सेविका नाइश हसन सहित उत्तर प्रदेश कांग्रेस के अल्पसंख्यक विभाग के नवनियुक्त अध्यक्ष पूर्व विधायक सोहेल अंसारी, अखिल भारतीय महिला कांग्रेस की राष्ट्रीय कोऑर्डिनेटर अनामिका यादव, मीडिया विभाग वाइस चेयरमैन मनीष हिंदवी, वरिष्ठ प्रवक्ता अंशू अवस्थी, प्रवक्ता अलीमुल्ला खान, सोशल मीडिया चेयरमैन शालिनी सिंह, विधि विभाग के चेयरमैन एड0 अली आसिफ जमा रिजवी, शिक्षक प्रकोष्ठ अध्यक्ष डॉक्टर अमित राय , श्रवण कुमार गुप्ता आरटीआई विभाग के अध्यक्ष पुष्पेंद्र श्रीवास्तव, सुरेंद्र कुमार यादव, प्रवक्ता प्रियंका गुप्ता, सुमन द्विवेदी कानपुर, सुशीला शर्मा, सहित सैकड़ों की संख्या में प्रदेश भर से आईं महिलाएं और विचार विभाग के पदाधिकारी उपस्थित थे।

About CURRENT MEDIA

Currentmedia.in राष्ट्रीय स्तर पर तेजी से बढ़ती हुई हिंदी समाचार वेबासाइट है। वेबसाइट में ब्यूरोक्रेसी में ताजा घटनाक्रम, देश और समाज के लिए अमूल्य योगदान देने वाले व अपने कार्यो के दम पर अपनी पहचान बनाने वाले आइएएस और आइपीएस अधिकारियों व डॉक्टरो, कानून के जानकारों की रोचक स्टोरी के साथ उनके जीवन संघर्षो पर आधारित निष्पक्ष लेख पाठक को मिलेंगे। वेबसाइट में अन्य क्षेत्रों के भी विश्वसनीय, प्रमाणिक और निष्पक्ष समाचार पाठक वर्ग के लिए उपलब्ध रहेगा, इसके लिए वेबसाइट की ऑनलाइन संपादकीय टीम हर रोज विस्तृत कंटेट अपडेट करती रहेगी। संपादकीय टीम की कोशिश यही रहेगी की न्यूज कंटेट को लेकर पाठक वर्ग को किसी तरह की निराशा हाथ न लगे। साइट 24 घंटे प्रयोग में रहेगी।

Check Also

झांसी पुलिस लाइन में भव्य दीक्षांत परेड, महिला रिक्रूट्स ने संभाली जिम्मेदारी

झांसी । राशिद पठान। उत्तर प्रदेश में सुरक्षा एवं सुशासन को मजबूत बनाने की दिशा …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *