करेंट मीडिया
अर्सलान ख़ान । लखनऊ । मलिहाबाद के मोहान तिराहे पर लगा महाराजा मल्हिया पासी स्मृति द्वार को 22 अप्रैल देर रात हटाए जाने के मामले में आक्रोशित लाखन पासी, सुहेल देव आर्मी ,पब्लिक अधिकार सोशलिस्ट पार्टी सहित कई संगठन के कार्यकर्ता और पासी समाज लोगों ने रविवार सुबह मोहान तिराहे पर जमकर प्रदर्शन किया। साथ ही पुनः उसी स्थान स्मृति द्वार लगाए जाने को लेकर डटे रहे। आक्रोशित लोगों ने हरदोई लखनऊ राज्यमार्ग पर दोपहर एक बजे बांस बल्ली डालकर आवागमन बंद कर दिया। मौके पर मौजूद पुलिस ने समझाते हुए लोगों को हटाकर लगभग आधा घंटे बाद आवागमन चालू कराया। उसके बाद मोहान तिराहा बंद कर दिया जिसको भी समझा बुझा राज्य मार्ग कर चालू कराया गया।
मलिहाबाद के पूर्व सांसद एवं मंत्री कौशल किशोर अपनी पत्नी विधायक जयदेवी कौशल के साथ गेट लगाने के लिए 25 अप्रैल 6 बजे से मोहान तिराहे के सड़क के किनारे धरने पर बैठें हैं। उनका साथ देने के लिए रविवार को मोहनलाल गंज विधायक अमरेश रावत और मोहान विधायक बृजेश रावत और यूपी के दर्जा प्राप्त राज्य मंत्री कमरुद्दीन ने भी उनका समर्थन करते हुए धरने पर बैठे। उन्होंने कहा कि जब तक गेट उसी स्थान पर लगाया नहीं लगाया जाएगा धरना जारी रहेगा।मौके पर पहुंचे प्रशासन के एडीएम राकेश कुमार सिंह सहित डीसीपी नॉर्थ गोपाल कृष्ण चौधरी सहित डीसीपी वेस्ट कमलेश दीक्षित अधिकारियों ने समझाने का प्रयास किया लेकिन बात नहीं बन सकी।गेट लगने पर ही धरना खत्म करने की बात कही।वही धरने के दौरान में भीड़ को देखते हुए मॉल,मलिहाबाद,दुबग्गा,बीकेटी सहित रहीमाबाद,नाका सहित एक दर्जन से थानों व पांच कंपनी पीएसी को बुलाना पड़ा है।
Current Media