Breaking News
अखिलेश यादव भाजपा से विधायक अनुपमा जायसवाल का हाल-चाल लेते हुए

हम नहीं चाहते हैं कि समाज के बीच आग जले-अखिलेश यादव

लखनऊ। राजनीति की यह परंपरा हमेशा से रही है कि सभी राजनीतक लोग एक दूसरे के सुख-दुख में शामिल होते रहें हैं । लेकिन पिछले कुछ वर्षो से यह परंपरा लगभग खत्म हो गई है ।

नेता और कार्यकर्ता तक एक दूसरे को अपना दुशमन मानने लगे है । समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव इस परंपरा को ज़िदा करने की कोशिश ज़रुर कर रहे हैं ।

 

अभी कुछ दिन पहले भाजपा से विधायक अनुपमा जायसवाल ने अखिलेश यादव का पुतला फूंकने का प्रयास किया था जिसमें वह खुद ही झुलस गई थी जिस कारण उनका इलाज चल रहा है । उन्हीें अनुपमा जायसवाल के हाल-चाल की जानकारी लेने अखिलेश यादव अस्पताल गए और उनके स्वास्थ्य की जानकारी ली । अखिलेश यादव ने एक्स पर जानकारी साझा करते हुए लिखा

 

‘‘हम नहीं चाहते हैं कि समाज के बीच आग जले। हम चाहते हैं समाज में सौहार्द की फुहार हो। हमारी सकारात्मक राजनीति की स्वस्थ परंपरा ने हमें यही सिखाया है। इसीलिए हम भाजपा विधायक श्रीमती अनुपमा जायसवाल जी से मिलने गये और उनके शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना करके आएं हैं। राजनीति अपनी जगह है और मानवीय संबंधों का महत्व अपनी जगह‘‘।

About CURRENT MEDIA

Currentmedia.in राष्ट्रीय स्तर पर तेजी से बढ़ती हुई हिंदी समाचार वेबासाइट है। वेबसाइट में ब्यूरोक्रेसी में ताजा घटनाक्रम, देश और समाज के लिए अमूल्य योगदान देने वाले व अपने कार्यो के दम पर अपनी पहचान बनाने वाले आइएएस और आइपीएस अधिकारियों व डॉक्टरो, कानून के जानकारों की रोचक स्टोरी के साथ उनके जीवन संघर्षो पर आधारित निष्पक्ष लेख पाठक को मिलेंगे। वेबसाइट में अन्य क्षेत्रों के भी विश्वसनीय, प्रमाणिक और निष्पक्ष समाचार पाठक वर्ग के लिए उपलब्ध रहेगा, इसके लिए वेबसाइट की ऑनलाइन संपादकीय टीम हर रोज विस्तृत कंटेट अपडेट करती रहेगी। संपादकीय टीम की कोशिश यही रहेगी की न्यूज कंटेट को लेकर पाठक वर्ग को किसी तरह की निराशा हाथ न लगे। साइट 24 घंटे प्रयोग में रहेगी।

Check Also

झांसी नगर निगम का 4.90 अरब का बजट पास

झांसी । राशिद पठान । झांसी नगर निगम के सदन में मूल बजट वर्ष 2026-27 …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *