इस्लामाबाद । पाकिस्तान और अफगानिस्तान के क़बीलों की लड़ाईयॉं कितनी खतरनाक हो सकती है इसका अंदाज़ा इस बात से लगाया जा सकता है कि एक बकरी की वजह से दो क़बीलों के 48 लोगों की हत्या की गई । ख़बरों के अनुसार पाकिस्तान के उत्तरी सिंध के शिकारपुर ज़िले में पिछले नौ वर्षों से ‘‘जुनेजो‘‘ और ‘‘कल्होड़ा‘‘ समुदायों के बीच विवाद में कुल 48 लोगों की जान चली गई।
इस दौरान दोनों समुदायों के लोगों ने अपने-अपने इलाक़ों को एक-दूसरे के लिए ‘नो-गो ज़ोन‘ में बदल दिया था। इस झगड़े का असर यहां के स्कूलों पर भी पड़ा और आखि़रकार वो वीरान होते चले गए।
पिछले महीने इन दोनों पक्षों ने एक जिरगा (पंचायत) के ज़रिए अपने विवादों का निपटारा कर लिया है। ख़बरों के अनुसार नौ साल पहले दोनो क़बीलों के बीच इस दुश्मनी की शुरुआत बकरी चोरी की एक घटना से हुई थी।
स्थानीय लोगों के अनुसार इस घटना में कथित चोर का संबंध कल्होड़ा समुदाय से था। हालांकि दोनों समुदाय एक-दूसरे पर बकरी चोरी का आरोप लगाते हैं।
क़बीलों के बीच हुई सुलह के लिए बुलाए गए जिरगे के दौरान बकरी के मालिक ने इस कथित वारदात में शामिल तीन लोगों को तो माफ़ कर दिया था लेकिन एक शख़्स को माफ़ करने से इनकार कर दिया।
इसी वजह से यह मामला आगे चलकर बढ़ता गया और बाद में सशस्त्र संघर्ष में बदल गया। इससे न केवल इलाक़े में कारोबार को नुक़सान पहुंचा बल्कि लोगों का जीवन भी बुरी तरह प्रभावित हुआ और इतने लोगों की जान चली गई। ख़बरों के अनुसार दोनो क़बीलें अपनी सुरक्षा के लिए हर साल लगभग 50 लाख रु0 तक खर्च कर रहे थे। इन बातों से यह अंदाज़ा आसानी से लगाया जा सकता है कि इन क़बीलों में शिक्षा का क्या स्तर हो सकता है । और अपनी मान्यताओं को कितना ऊपर रखते हैं ।
सांकेतिक तस्वीर
Current Media