Breaking News

झाँसी में ऑनलाइन सट्टा गिरोह का भंडाफोड़ 2 आरोपी गिरफ्तार

झाँसी।राशिद पठान। थाना सीपरी बाजार पुलिस ने अवैध ऑनलाइन सट्टा संचालन करने वाले एक संगठित गिरोह का पर्दाफाश करते हुए दो अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से चार स्मार्ट मोबाइल फोन और तलाशी के दौरान 5,320 रुपये नकद बरामद किए हैं।
जांच के दौरान खुलासा हुआ कि आरोपी विभिन्न सट्टा वेबसाइटों के माध्यम से ऑनलाइन सट्टा चला रहे थे, जिन पर अब तक कुल 8 करोड़ 5 लाख 49 हजार 138 क्वाइन्स का लेन-देन किया गया।
पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपियों से जुड़े 9 बैंक खातों में सट्टे से संबंधित 1 लाख 80 हजार रुपये की धनराशि फ्रीज़ कर दी है।
गिरफ्तार अभियुक्तों के विरुद्ध थाना सीपरी बाजार में सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है।

About CURRENT MEDIA

Currentmedia.in राष्ट्रीय स्तर पर तेजी से बढ़ती हुई हिंदी समाचार वेबासाइट है। वेबसाइट में ब्यूरोक्रेसी में ताजा घटनाक्रम, देश और समाज के लिए अमूल्य योगदान देने वाले व अपने कार्यो के दम पर अपनी पहचान बनाने वाले आइएएस और आइपीएस अधिकारियों व डॉक्टरो, कानून के जानकारों की रोचक स्टोरी के साथ उनके जीवन संघर्षो पर आधारित निष्पक्ष लेख पाठक को मिलेंगे। वेबसाइट में अन्य क्षेत्रों के भी विश्वसनीय, प्रमाणिक और निष्पक्ष समाचार पाठक वर्ग के लिए उपलब्ध रहेगा, इसके लिए वेबसाइट की ऑनलाइन संपादकीय टीम हर रोज विस्तृत कंटेट अपडेट करती रहेगी। संपादकीय टीम की कोशिश यही रहेगी की न्यूज कंटेट को लेकर पाठक वर्ग को किसी तरह की निराशा हाथ न लगे। साइट 24 घंटे प्रयोग में रहेगी।

Check Also

झांसी पुलिस ने 38 लाख मालियत के 203 गुम मोबाइल खोजकर लौटाए

झांसी। राशिद पठान। जनपद झांसी पुलिस की सर्विलांस टीम ने CEIR पोर्टल और आधुनिक तकनीकी …