शाहजहाँपुर। मुबारक अली । थाना रोजा पुलिस, जनपदीय एसओजी एवं सर्विलांस की संयुक्त टीम ने डकैती की योजना बनाते हुए 5 शातिर अभियुक्तों को गिरफ्तार, किया ।
पकड़े गए बदमाशों के कब्जे से भारी मात्रा में सोने-चांदी के आभूषण, स्मैक, अवैध असलहा व इनोवा कार बरामद हुई है। पुलिस अधीक्षक सौरभ दीक्षित के निर्देश पर चलाए जा रहे अपराधियों के विरुद्ध अभियान के तहत यह कार्रवाई की गई।
एसपी सिटी देवेंद्र कुमार ने घटना का किया खुलासा , 18 मई की प्रातः 3-10 बजे मुखबिर की सूचना पर पुलिस टीम ने परी नमकीन फैक्ट्री तिराहे के पास घेराबंदी कर एक इनोवा कार में बैठे 5 लोगों को दबोच लिया। ये लोग डकैती की योजना बना रहे थे।
तलाशी के दौरान अभियुक्तों के पास से 103 ग्राम पीली धातु व 780 ग्राम सफेद धातु के आभूषण, 6.5 ग्राम स्मैक, एक देशी तमंचा .315 बोर मय 2 जिंदा कारतूस, हथौड़ा-सरिया, 3 मोबाइल, नगदी व घटना में प्रयुक्त इनोवा कार बरामद हुई। पूछताछ में पता चला कि बरामद जेवरात 2-3 दिन पूर्व बिहार के गया जिले के फतेहपुर थाना क्षेत्र से चोरी किए गए थे।
पकड़े गए आरोपियों की पहचान मगरूर, मिदरी, अबरम, पतले निवासी पंखाखेड़ा थाना मदनापुर तथा राहुल तौमर निवासी बदायूं के रूप में हुई है। पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार मगरूर पर 20 व मिदरी पर 30 आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं। गैंग इनोवा कार से अलग-अलग राज्यों में जाकर चोरी व डकैती की वारदात करता था।
इस कार्यवाही में सीओ सदर प्रियंक जैन, थानाध्यक्ष रोजा उमेश कुमार, एसओजी प्रभारी मनोज गौतम, उपनिरीक्षक मोहित चौधरी व उपनिरीक्षक शिवम अग्रवाल आदि शामिल रहे । अभियुक्तों के विरुद्ध थाना रोजा में मु0अ0सं0 224/2026 धारा 310(4)/317(2) बीएनएस, 3/25 आर्म्स एक्ट व 8/20 एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा पंजीकृत कर न्यायालय में पेश किया जा रहा है।
Current Media