Breaking News

मऊरानीपुर तहसील के नवादा घाट पर अवैध बालू खनन का खेल लगातार जारी

झांसी। राशिद पठान। जनपद झांसी के मऊरानीपुर तहसील के नवादा घाट पर अवैध बालू खनन का खेल लगातार जारी है। ग्रामीणों का आरोप है कि घाट पर ट्रैक्टरों के माध्यम से दिन-रात अवैध तरीके से बालू का खनन किया जा रहा है, जिससे प्रशासनिक कार्रवाई पर सवाल खड़े हो रहे हैं।


ग्रामीणों का कहना है कि कई बार संबंधित अधिकारियों से शिकायत की गई, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। वहीं अवैध खनन से जुड़े वीडियो और फोटो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे हैं, जिनमें ट्रैक्टरों से बालू ढोते हुए देखा जा सकता है।
स्थानीय लोगों का आरोप है कि अवैध खनन से राजस्व को नुकसान पहुंच रहा है और क्षेत्र के पर्यावरण पर भी बुरा असर पड़ रहा है। ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए, ताकि अवैध खनन पर रोक लगाई जा सके।

About CURRENT MEDIA

Currentmedia.in राष्ट्रीय स्तर पर तेजी से बढ़ती हुई हिंदी समाचार वेबासाइट है। वेबसाइट में ब्यूरोक्रेसी में ताजा घटनाक्रम, देश और समाज के लिए अमूल्य योगदान देने वाले व अपने कार्यो के दम पर अपनी पहचान बनाने वाले आइएएस और आइपीएस अधिकारियों व डॉक्टरो, कानून के जानकारों की रोचक स्टोरी के साथ उनके जीवन संघर्षो पर आधारित निष्पक्ष लेख पाठक को मिलेंगे। वेबसाइट में अन्य क्षेत्रों के भी विश्वसनीय, प्रमाणिक और निष्पक्ष समाचार पाठक वर्ग के लिए उपलब्ध रहेगा, इसके लिए वेबसाइट की ऑनलाइन संपादकीय टीम हर रोज विस्तृत कंटेट अपडेट करती रहेगी। संपादकीय टीम की कोशिश यही रहेगी की न्यूज कंटेट को लेकर पाठक वर्ग को किसी तरह की निराशा हाथ न लगे। साइट 24 घंटे प्रयोग में रहेगी।

Check Also

उत्तर प्रदेश कांग्रेस पॉलिटिकल अफेयर्स कमेटी की लखनऊ में बैठक

लखनऊ । उत्तर प्रदेश कांग्रेस पॉलिटिकल अफेयर्स कमेटी की बैठक, प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निवर्तमान …