Breaking News

भाजपा नाटकबाज पार्टी – अखिलेश यादव

लखनऊ। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा है कि भाजपा नाटकबाज पार्टी है। नकारात्मक प्रचार करती है। समाजवादी पार्टी को बदनाम करने की साजिश करती है। भाजपा राजनीतिक पार्टी नहीं गैंग है। निर्दाेष लोगों को पुलिस से फंसाती है, परेशान करती है।
सोमवार को समाजवादी पार्टी के प्रदेश मुख्यालय लखनऊ में प्रदेश के विभिन्न जिलों से आये कार्यकर्ताओं को सम्बोधित करते हुए अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा हताश और बौखलायी हुई हैं। इसीलिए अलोकतांत्रिक व्यवहार कर रही है। वह जनता का भरोसा खो चुकी है। उन्होंने कहा कि भाजपा लाख षडयंत्र कर ले इस बार प्रदेश की जनता समाजवादी पार्टी की सरकार बनाने का निर्णय कर चुकी है। विधानसभा चुनाव में समाजवादी पार्टी की सरकार बनना तय है। 2027 के चुनाव में भाजपा का पता नहीं चलेगा।


श्री यादव ने कहा कि भाजपा सनातन विरोधी है। मेरे मंदिर से जाने के बाद भाजपा के लोगों ने उसे गंगाजल से धुलवाया था। भाजपा सरकार में पूज्य शंकराचार्य जी को अपमानित किया। उनके खिलाफ झूठे मुकदमे कराये। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ताओं को मर्यादित आचरण करना चाहिए। व्यवहार और भाषा अच्छी होनी चाहिए। धैर्य और अनुशासन के साथ काम करना है।
श्री यादव ने कहा कि भाजपा से सावधान रहना है। भाजपा सोशल मीडिया का दुरूपयोग करेगी। श्री अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा की गलत नीतियों से महंगाई और बेरोजगारी, भ्रष्टाचार बढ़ता जा रहा है। डीजल, पेट्रोल, गैस सब महंगा हो गया है। भाजपा सरकार ने पूरी अर्थव्यवस्था को तहस नहस कर दिया। भाजपा के मंत्री वाहनों की संख्या कम करने को लेकर गुमराह कर रहे है। समाजवादी पार्टी सरकार में साइकिल ट्रैक बनाया गया था जिससे साइकिल चलाने को बढ़ावा मिल रहा था। लेकिन भाजपा सरकार ने साइकिल ट्रैक बर्बाद कर दिया। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार ने देश के सामने संकट पैदा किया है। भाजपा का कोई विजन नहीं है। वह समाज को आपस में लड़ाती है। भाजपा विकास विरोधी है।
श्री अखिलेश यादव ने कहा कि गांवों का विकास होना चाहिए। गांवों में सभी आधुनिक सुविधाएं होनी चाहिए। समाजवादी पार्टी की सरकार में स्मार्ट विलेज बनाये जाएंगे। गांवों का हर तरह से विकास होगा। इस अवसर पर दर्जनों गांवों के प्रधानों ने श्री अखिलेश यादव से भेंट की। मुलाकात के लिए आये नेताओं और कार्यकर्ताओं ने 2027 में समाजवादी पार्टी की सरकार बनाने का संकल्प व्यक्त किया।

About CURRENT MEDIA

Currentmedia.in राष्ट्रीय स्तर पर तेजी से बढ़ती हुई हिंदी समाचार वेबासाइट है। वेबसाइट में ब्यूरोक्रेसी में ताजा घटनाक्रम, देश और समाज के लिए अमूल्य योगदान देने वाले व अपने कार्यो के दम पर अपनी पहचान बनाने वाले आइएएस और आइपीएस अधिकारियों व डॉक्टरो, कानून के जानकारों की रोचक स्टोरी के साथ उनके जीवन संघर्षो पर आधारित निष्पक्ष लेख पाठक को मिलेंगे। वेबसाइट में अन्य क्षेत्रों के भी विश्वसनीय, प्रमाणिक और निष्पक्ष समाचार पाठक वर्ग के लिए उपलब्ध रहेगा, इसके लिए वेबसाइट की ऑनलाइन संपादकीय टीम हर रोज विस्तृत कंटेट अपडेट करती रहेगी। संपादकीय टीम की कोशिश यही रहेगी की न्यूज कंटेट को लेकर पाठक वर्ग को किसी तरह की निराशा हाथ न लगे। साइट 24 घंटे प्रयोग में रहेगी।

Check Also

बिजली, पानी और स्वास्थ्य मुद्दों पर तय होगी जवाबदेही- शिवहरे

झांसी। राशिद पठान। युवा कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष दीपक शिवहरे ने प्रेस वार्ता कर “बेहतर …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *