Breaking News

विधवा महिला से मारपीट, गलत काम का विरोध करने पर दी धमकी

झांसी। राशिद पठान। कोतवाली थाना क्षेत्र के तिलयानी बजरिया में एक विधवा महिला के साथ मारपीट और धमकी का मामला सामने आया है। पीड़िता ने आरोप लगाया कि पड़ोसियों द्वारा गलत काम का विरोध करने पर उसके और बेटियों के साथ मारपीट की गई।
तिलयानी बजरिया निवासी साबिया पत्नी स्व. इल्यास खान ने तहरीर दी है। साबिया ने बताया कि वह मजदूरी कर तीन बेटियों का भरण-पोषण करती हैं। आरोप है कि पड़ोसी इफरान, सद्दाम, रोशन उर्फ कल्लू पुत्रगण इकराम उर्फ इक्का, रिहाना पत्नी इफरान, खुशबू पत्नी सद्दाम और मरफा पत्नी रोशन अपने घर पर गलत काम करवाते हैं।
साबिया के अनुसार उसने इस बात की शिकायत इफरान के पिता इकराम से की। आरोप है कि इसके बाद 13 अप्रैल 2026 को रात 10 बजे सभी आरोपियों ने एकजुट होकर साबिया, उसकी पुत्री जीनत और जीनत की चाची जूली के साथ गाली-गलौज और मारपीट की। जान से मारने की धमकी देते हुए कहा कि पुलिस से शिकायत की तो झूठे मुकदमे में फंसा देंगे।
पीड़िता का आरोप है कि 14 मई को शाम करीब 4 बजे आरोपी कल्लू उर्फ रोशन ने फिर गाली-गलौज कर जान से मारने की धमकी दी। इसका वीडियो उसके फोन में मौजूद है। साबिया ने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक से गुहार लगाई है कि आरोपी इफरान, सद्दाम, रोशन उर्फ कल्लू, रिहाना, खुशबू और मरफा के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कानूनी कार्रवाई की जाए। उसका कहना है कि आरोपी दबंग किस्म के हैं और उनके खिलाफ पहले से भी कई मुकदमे चल रहे हैं।

About CURRENT MEDIA

Currentmedia.in राष्ट्रीय स्तर पर तेजी से बढ़ती हुई हिंदी समाचार वेबासाइट है। वेबसाइट में ब्यूरोक्रेसी में ताजा घटनाक्रम, देश और समाज के लिए अमूल्य योगदान देने वाले व अपने कार्यो के दम पर अपनी पहचान बनाने वाले आइएएस और आइपीएस अधिकारियों व डॉक्टरो, कानून के जानकारों की रोचक स्टोरी के साथ उनके जीवन संघर्षो पर आधारित निष्पक्ष लेख पाठक को मिलेंगे। वेबसाइट में अन्य क्षेत्रों के भी विश्वसनीय, प्रमाणिक और निष्पक्ष समाचार पाठक वर्ग के लिए उपलब्ध रहेगा, इसके लिए वेबसाइट की ऑनलाइन संपादकीय टीम हर रोज विस्तृत कंटेट अपडेट करती रहेगी। संपादकीय टीम की कोशिश यही रहेगी की न्यूज कंटेट को लेकर पाठक वर्ग को किसी तरह की निराशा हाथ न लगे। साइट 24 घंटे प्रयोग में रहेगी।

Check Also

मऊरानीपुर तहसील के नवादा घाट पर अवैध बालू खनन का खेल लगातार जारी

झांसी। राशिद पठान। जनपद झांसी के मऊरानीपुर तहसील के नवादा घाट पर अवैध बालू खनन …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *