Breaking News

प्रेम प्रसंग में पति की हत्या, 3 माह बाद बगीचे से मिला शव

शाहजहांपुर। मुबारक अली । थाना सेहरामऊ दक्षिणी पुलिस ने अपहरण के बाद हत्या कर शव छिपाने के सनसनीखेज मामले का खुलासा करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर मृतक ओमकार का शव ग्राम लिनथरा स्थित एक बगीचे से बरामद किया।
एसपी सिटी देवेंद्र कुमार ने बताया कि , मृतक ओमकार 23 फरवरी 2026 को तिलहर न्यायालय जाने के लिए घर से निकला था और वापस नहीं लौटा। जांच के दौरान पता चला कि उसकी पत्नी ओमा भारती और नन्हे सिंह के बीच प्रेम संबंध थे। ओमकार उनके रिश्ते में बाधा बन रहा था।
आरोप है कि दोनों ने योजना बनाकर ओमकार को बगीचे में बुलाया, शराब पिलाई और उसकी हत्या कर दी। बाद में साक्ष्य मिटाने के लिए शव को केले के पेड़ के पास गड्ढा खोदकर दफना दिया। पुलिस ने 5 जून को दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर शव बरामद कर लिया।
मामले में हत्या, अपहरण और साक्ष्य छिपाने समेत विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर विवेचना आगे बढ़ेगी।
सीओ सदर के नेतृत्व में एसआईटी का गठन किया गया था जिसमें थाना सेहरा मऊ प्रभारी, उ0 नि0 इरफान अली, उ0 नि0 मोहित कुमार, उ0 नि0 मनीष शर्मा आदि मौजूद रहे।

About CURRENT MEDIA

Currentmedia.in राष्ट्रीय स्तर पर तेजी से बढ़ती हुई हिंदी समाचार वेबासाइट है। वेबसाइट में ब्यूरोक्रेसी में ताजा घटनाक्रम, देश और समाज के लिए अमूल्य योगदान देने वाले व अपने कार्यो के दम पर अपनी पहचान बनाने वाले आइएएस और आइपीएस अधिकारियों व डॉक्टरो, कानून के जानकारों की रोचक स्टोरी के साथ उनके जीवन संघर्षो पर आधारित निष्पक्ष लेख पाठक को मिलेंगे। वेबसाइट में अन्य क्षेत्रों के भी विश्वसनीय, प्रमाणिक और निष्पक्ष समाचार पाठक वर्ग के लिए उपलब्ध रहेगा, इसके लिए वेबसाइट की ऑनलाइन संपादकीय टीम हर रोज विस्तृत कंटेट अपडेट करती रहेगी। संपादकीय टीम की कोशिश यही रहेगी की न्यूज कंटेट को लेकर पाठक वर्ग को किसी तरह की निराशा हाथ न लगे। साइट 24 घंटे प्रयोग में रहेगी।

Check Also

धर्मेन्द्र प्रधान का इस्तीफा राहुल गांधी , छात्रों और युवाओं के संघर्ष का परिणाम-अजय राय

लखनऊ । उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष श्री अजय राय जी पूर्व मंत्री ने …