Breaking News

विवादित टिप्पणी मामले में खड्गवंशी समाज के युवाओं ने विधायक आवास का किया घेराव

ज़ाहिद हुसैन। मुरादाबाद । सोशल मीडिया पर इंस्टाग्राम लाइव के दौरान अनुसूचित समाज और उनके नेताओं के प्रति कथित जातिसूचक व अभद्र टिप्पणी करने का मामला गहरा गया है। मामले में पुलिस द्वारा मुकदमे में नामजद युवक विक्रम निवासी दयावली खालसा की गिरफ्तारी और अन्य कार्रवाई के विरोध में शनिवार को खड्गवंशी समाज के युवाओं ने भाजपा विधायक महेंद्र खड्गवंशी के आवास के बाहर जमकर प्रदर्शन कर घेराव किया।


प्रदर्शनकारियों ने पुलिस प्रशासन पर एकतरफा कार्रवाई का आरोप लगाते हुए तीखा आक्रोश व्यक्त किया। विवाद की गंभीरता को देखते हुए सीओ पंकज त्यागी भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और विधायक से बंद कमरे में वार्ता की। हंगामे को शांत करने के लिए पुलिस ने कई युवकों को हिरासत में भी लिया, जिसके बाद मामला शांत हो सका। इधर, क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने और उपद्रवियों पर नजर रखने के लिए कोतवाली प्रभारी निरीक्षक राजेश कुमार तिवारी के नेतृत्व में पुलिस बल ने सड़कों पर पैदल मार्च किया।
प्रदर्शन और संदिग्ध गतिविधियों की निगरानी के लिए ड्रोन कैमरों की मदद ली जा रही है। गुरुवार को बछरायूं थाना क्षेत्र के गांव रहमापुरा माफी निवासी अजब सिंह की तहरीर पर पुलिस ने इंस्टाग्राम आईडी के संचालक विक्रम और उसके दो अज्ञात साथियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया था। भीम आर्मी और आजाद समाज पार्टी के प्रदर्शन के बाद पुलिस ने यह कार्रवाई की थी, जिसे खड्गवंशी समाज ने एकतरफा बताते हुए शनिवार की सुबह विधायक आवास का घेराव किया। फिलहाल पुलिस स्थिति पर पूरी नजर बनाए हुए है।

About CURRENT MEDIA

Currentmedia.in राष्ट्रीय स्तर पर तेजी से बढ़ती हुई हिंदी समाचार वेबासाइट है। वेबसाइट में ब्यूरोक्रेसी में ताजा घटनाक्रम, देश और समाज के लिए अमूल्य योगदान देने वाले व अपने कार्यो के दम पर अपनी पहचान बनाने वाले आइएएस और आइपीएस अधिकारियों व डॉक्टरो, कानून के जानकारों की रोचक स्टोरी के साथ उनके जीवन संघर्षो पर आधारित निष्पक्ष लेख पाठक को मिलेंगे। वेबसाइट में अन्य क्षेत्रों के भी विश्वसनीय, प्रमाणिक और निष्पक्ष समाचार पाठक वर्ग के लिए उपलब्ध रहेगा, इसके लिए वेबसाइट की ऑनलाइन संपादकीय टीम हर रोज विस्तृत कंटेट अपडेट करती रहेगी। संपादकीय टीम की कोशिश यही रहेगी की न्यूज कंटेट को लेकर पाठक वर्ग को किसी तरह की निराशा हाथ न लगे। साइट 24 घंटे प्रयोग में रहेगी।

Check Also

60 वर्ष से अधिक आयु की महिलाओं को मिलेगी निःशुल्क बस यात्रा की सुविधा

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में अब 60 वर्ष से अधिक आयु की महिलाओं को रोडवेज बसों …