झाँसी। राशिद पठान। झाँसी विकास प्राधिकरण की प्रवर्तन टीम द्वारा प्राधिकरण क्षेत्रान्तर्गत अवैध निर्माणों के विरुद्ध सीलिंग की कार्रवाई की गई। निर्माणकर्ता ओम प्रकाश अग्रवाल पहूज नदी पुल के पास, शिवपुरी रोड, झाँसी के द्वारा लगभग 500 वर्ग मीटर क्षेत्रफल में व्यावसायिक उपयोग हेतु अवैध निर्माण कर वाणिज्यिक गतिविधियों का संचालन किया जा रहा था । वहीं निर्माणकर्ता कोचिंग प्रबंधक टेक्नोक्रेट्स कोचिंग संस्थान, जिसका संचालन सनातन धर्म कन्या इंटर कॉलेज, सीपरी बाजार, में किया जा रहा था। उक्त दोनों स्थलों पर बिना स्वीकृत मानचित्र के अवैध निर्माण/संचालन किया जा रहा था। इसके विरुद्ध पूर्व में नियमानुसार नोटिस जारी करते हुए सीलिंग आदेश पारित किए गए थे। उक्त आदेशों के अनुपालन में प्राधिकरण के प्रवर्तन दल द्वारा संबंधित अवैध निर्माणों को सील करने की कार्रवाई की गई।
प्राधिकरण के उच्चाधिकारियों द्वारा दिए गए निर्देशों के क्रम में अधिशासी अभियंता राजकुमार के नेतृत्व तथा पुलिस बल की उपस्थिति में उक्त सीलिंग कार्रवाई संपन्न कराई गई। कार्रवाई के दौरान सहायक अभियंता एवं अवर अभियंता भी उपस्थित रहे।

Current Media