Breaking News

रेलवे स्टेशन पर बिछड़े बच्चे का त्वरित रेस्क्यू, कर परिजनों को सौंपा

ललितपुर। सूरज राजपूत। ऑपरेशन ‘नन्ही परी‘ के तहत उत्कल एक्सप्रेस में बिछड़े मासूम का सफल रेस्क्यू, आरपीएफ व चाइल्ड हेल्पलाइन ने परिजनों से कराया मिलन ।
जिलाधिकारी एवं जिला प्रोबेशन अधिकारी के निर्देशानुसार रविवार को रेलवे स्टेशन पर बाल सुरक्षा एवं जागरूकता अभियान चलाया गया। इसी दौरान ऑपरेशन ‘नन्ही परी‘ के अंतर्गत उस समय त्वरित कार्रवाई की गई, जब गाड़ी संख्या 18477 उत्कल एक्सप्रेस में चढ़ने के दौरान एक नाबालिग बालक अपने परिजनों से बिछड़ गया।


रेलवे सुरक्षा बल की सतर्कता से बालक फरहान (उम्र लगभग 12 वर्ष), पुत्र जाकिर, निवासी आगरा, को सुरक्षित रेस्क्यू कर आरपीएफ पोस्ट लाया गया। तत्काल उसके परिजनों एवं चाइल्ड हेल्पलाइन को सूचना दी गई। कुछ समय बाद बालक के माता-पिता जाकिर एवं रुबीना आरपीएफ पोस्ट पहुंचे, जहां उनकी पहचान की पुष्टि की गई।
इसके उपरांत नियमानुसार आरपीएफ के उपनिरीक्षक समर सिंह एवं महिला आरक्षी मोहिनी द्वारा सुपुर्दगी की औपचारिक कार्रवाई पूर्ण करते हुए बालक को चाइल्ड हेल्पलाइन टीम की उपस्थिति में सकुशल परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया।
इस पूरी कार्रवाई में चाइल्ड हेल्पलाइन के परियोजना समन्वयक अजय कुमार कुशवाहा, पर्यवेक्षक अतुल कुमार तथा केस वर्कर अवधेश नामदेव ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। टीम की त्वरित सक्रियता और समन्वित प्रयासों से एक संभावित अप्रिय घटना टल गई तथा मासूम सुरक्षित अपने परिवार से मिल सका।
प्रशासन ने आमजन से अपील की है कि यात्रा के दौरान बच्चों का विशेष ध्यान रखें तथा किसी भी बच्चे को अकेले या संदिग्ध अवस्था में मिलने पर तत्काल रेलवे सुरक्षा बल या चाइल्ड हेल्पलाइन को सूचना दें, ताकि समय रहते आवश्यक सहायता उपलब्ध कराई जा सके।

About CURRENT MEDIA

Currentmedia.in राष्ट्रीय स्तर पर तेजी से बढ़ती हुई हिंदी समाचार वेबासाइट है। वेबसाइट में ब्यूरोक्रेसी में ताजा घटनाक्रम, देश और समाज के लिए अमूल्य योगदान देने वाले व अपने कार्यो के दम पर अपनी पहचान बनाने वाले आइएएस और आइपीएस अधिकारियों व डॉक्टरो, कानून के जानकारों की रोचक स्टोरी के साथ उनके जीवन संघर्षो पर आधारित निष्पक्ष लेख पाठक को मिलेंगे। वेबसाइट में अन्य क्षेत्रों के भी विश्वसनीय, प्रमाणिक और निष्पक्ष समाचार पाठक वर्ग के लिए उपलब्ध रहेगा, इसके लिए वेबसाइट की ऑनलाइन संपादकीय टीम हर रोज विस्तृत कंटेट अपडेट करती रहेगी। संपादकीय टीम की कोशिश यही रहेगी की न्यूज कंटेट को लेकर पाठक वर्ग को किसी तरह की निराशा हाथ न लगे। साइट 24 घंटे प्रयोग में रहेगी।

Check Also

फायर सेफ्टी को लेकर अहम इजलास

ललितपुर। सूरज राजपूत । संस्थान में अग्नि सुरक्षा व्यवस्थाओं को और अधिक मज़बूत एवं मुकम्मल …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *