Breaking News

पोलियो पर निर्णायक जंग का आगाज

ललितपुर। सूरज राजपूत । जनपद ललितपुर में रविवार को पल्स पोलियो राष्ट्रीय टीकाकरण अभियान के तहत बूथ दिवस का शुभारंभ सदर विधायक रामरतन कुशवाहा ने जिला चिकित्सालय स्थित प्रसवोत्तर केंद्र में फीता काटकर एवं बच्चों को पोलियो की दवा पिलाकर किया। उन्होंने कहा कि देश को पूरी तरह पोलियो मुक्त बनाए रखने के लिए प्रत्येक अभिभावक को अपने 0 से 5 वर्ष तक के बच्चों को दो बूंद जिंदगी की अवश्य पिलानी चाहिए और इस मुहिम में शत-प्रतिशत सहभागिता सुनिश्चित करनी चाहिए।


मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. इम्तियाज़ अहमद ने बताया कि अभियान की कामयाबी के लिए जिले के सभी विद्यालय खुले रखे गए हैं तथा बच्चों की उपस्थिति बढ़ाने के उद्देश्य से मिड-डे मील की विशेष व्यवस्था की गई है। उन्होंने स्पष्ट चेतावनी दी कि यदि कोई कर्मचारी अपने निर्धारित पोलियो बूथ से अनुपस्थित पाया गया तो उसके विरुद्ध तत्काल नियमानुसार कठोर अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी।
जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. धीरेन्द्र वैद्य ने बताया कि पूरे जनपद में 802 पोलियो बूथ स्थापित किए गए हैं। बूथ दिवस के बाद 29 जून से 3 जुलाई तक 464 टीमें घर-घर जाकर 0 से 5 वर्ष तक के बच्चों को पोलियो रोधी दवा पिलाएंगी। वहीं 114 अति संवेदनशील (हाई रिस्क) गांवों को विशेष निगरानी में रखा गया है। ईंट-भट्ठों, निर्माण स्थलों और घुमंतू परिवारों के बच्चों का शत-प्रतिशत टीकाकरण सुनिश्चित करने के लिए अलग रणनीति लागू की गई है। अभियान की गुणवत्ता बनाए रखने हेतु सभी वैक्सीनेटरों को पूर्व प्रशिक्षण भी दिया जा चुका है।
पब्लिक हेल्थ स्पेशलिस्ट डॉ. सौरभ सक्सेना ने बताया कि घर-घर अभियान के बाद 6 जुलाई को बी-टीम एक्टिविटी संचालित होगी, जिसके तहत पूर्व चरणों में छूटे बच्चों की पहचान कर उनका टीकाकरण पूरा किया जाएगा।
इस अवसर पर पीडियाट्रिशियन डॉ. डी. बी. सिंह, परामर्शी चिकित्सक डॉ. हुसैन खान, चिकित्सा अधिकारी एवं नगर क्षेत्र प्रभारी पोलियो डॉ. राजेश भारती सहित स्वास्थ्य विभाग एवं मेडिकल कॉलेज के अधिकारी-कर्मचारी मौजूद रहे। सभी ने जनपद को पूर्ण रूप से पोलियो मुक्त बनाए रखने का संकल्प दोहराया।

About CURRENT MEDIA

Currentmedia.in राष्ट्रीय स्तर पर तेजी से बढ़ती हुई हिंदी समाचार वेबासाइट है। वेबसाइट में ब्यूरोक्रेसी में ताजा घटनाक्रम, देश और समाज के लिए अमूल्य योगदान देने वाले व अपने कार्यो के दम पर अपनी पहचान बनाने वाले आइएएस और आइपीएस अधिकारियों व डॉक्टरो, कानून के जानकारों की रोचक स्टोरी के साथ उनके जीवन संघर्षो पर आधारित निष्पक्ष लेख पाठक को मिलेंगे। वेबसाइट में अन्य क्षेत्रों के भी विश्वसनीय, प्रमाणिक और निष्पक्ष समाचार पाठक वर्ग के लिए उपलब्ध रहेगा, इसके लिए वेबसाइट की ऑनलाइन संपादकीय टीम हर रोज विस्तृत कंटेट अपडेट करती रहेगी। संपादकीय टीम की कोशिश यही रहेगी की न्यूज कंटेट को लेकर पाठक वर्ग को किसी तरह की निराशा हाथ न लगे। साइट 24 घंटे प्रयोग में रहेगी।

Check Also

फायर सेफ्टी को लेकर अहम इजलास

ललितपुर। सूरज राजपूत । संस्थान में अग्नि सुरक्षा व्यवस्थाओं को और अधिक मज़बूत एवं मुकम्मल …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *