Breaking News

शहीद उद्यान का होगा कायाकल्प, हर शनिवार सजेंगी सांस्कृतिक संध्याएं

शाहजहांपुर । मुबारक अली । शहीद उद्यान को अधिक आकर्षक, सुरक्षित और सांस्कृतिक गतिविधियों का केंद्र बनाने की दिशा में जिला प्रशासन ने कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए हैं। शुक्रवार को कलेक्ट्रेट स्थित वीसी सभागार में जिलाधिकारी धर्मेंद्र प्रताप सिंह की अध्यक्षता में आयोजित शहीद उद्यान समिति की बैठक में उद्यान के जीर्णाेद्धार, रखरखाव और गांधी भवन के संचालन से जुड़े विभिन्न प्रस्तावों पर मुहर लगाई गई।
बैठक में जिलाधिकारी ने उद्यान में लगे जर्जर झूलों को तत्काल बदलने, खराब लाइटों को दुरुस्त करने, बंद पड़े फाउंटेन को जल्द चालू कराने और नियमित साफ-सफाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। इसके लिए आउटसोर्सिंग के माध्यम से सफाई कर्मचारियों की तैनाती की जाएगी। साथ ही उद्यान का समय-समय पर निरीक्षण कर आवश्यक मरम्मत कार्य कराने के भी निर्देश दिए गए।
जिलाधिकारी ने शहीद उद्यान को सांस्कृतिक गतिविधियों का प्रमुख केंद्र बनाने पर जोर देते हुए प्रत्येक शनिवार शाम 6 बजे नुक्कड़ नाटक, पेंटिंग, संगीत एवं अन्य सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित कराने के निर्देश दिए, ताकि स्थानीय कलाकारों को मंच मिल सके और शहरवासियों को बेहतर सांस्कृतिक माहौल उपलब्ध हो।
बैठक में गांधी भवन के संचालन को लेकर भी अहम फैसले लिए गए। भवन में विद्युत व्यवस्था के सुचारु संचालन के लिए एक इलेक्ट्रीशियन की नियुक्ति की जाएगी, जिसे ₹5,000 प्रतिमाह मानदेय तथा प्रत्येक कार्यक्रम पर ₹500 अतिरिक्त भुगतान किया जाएगा।
गांधी भवन प्रेक्षागृह की बुकिंग के लिए भी नए शुल्क निर्धारित किए गए हैं। सामान्य कार्यक्रमों के लिए बिना एसी ₹9,000 और एसी सहित ₹12,000, जबकि अन्य कार्यक्रमों के लिए बिना एसी ₹12,000 तथा एसी सहित ₹15,000 शुल्क तय किया गया है। प्रत्येक कार्यक्रम के लिए ₹3,000 की सिक्योरिटी राशि जमा कराना भी अनिवार्य होगा। जिलाधिकारी ने स्पष्ट किया कि निर्धारित शुल्क के बिना गांधी भवन में किसी भी कार्यक्रम की अनुमति नहीं दी जाएगी।
बैठक में नगर आयुक्त सौम्या गुरुरानी, नगर मजिस्ट्रेट रजनीकांत, संबंधित अधिकारी एवं शहीद उद्यान समिति के सदस्य मौजूद रहे।

About CURRENT MEDIA

Currentmedia.in राष्ट्रीय स्तर पर तेजी से बढ़ती हुई हिंदी समाचार वेबासाइट है। वेबसाइट में ब्यूरोक्रेसी में ताजा घटनाक्रम, देश और समाज के लिए अमूल्य योगदान देने वाले व अपने कार्यो के दम पर अपनी पहचान बनाने वाले आइएएस और आइपीएस अधिकारियों व डॉक्टरो, कानून के जानकारों की रोचक स्टोरी के साथ उनके जीवन संघर्षो पर आधारित निष्पक्ष लेख पाठक को मिलेंगे। वेबसाइट में अन्य क्षेत्रों के भी विश्वसनीय, प्रमाणिक और निष्पक्ष समाचार पाठक वर्ग के लिए उपलब्ध रहेगा, इसके लिए वेबसाइट की ऑनलाइन संपादकीय टीम हर रोज विस्तृत कंटेट अपडेट करती रहेगी। संपादकीय टीम की कोशिश यही रहेगी की न्यूज कंटेट को लेकर पाठक वर्ग को किसी तरह की निराशा हाथ न लगे। साइट 24 घंटे प्रयोग में रहेगी।

Check Also

विकास प्रदर्शनी में पहुंचे जिलाधिकारी व सीडीओ

शाहजहांपुर। मुबारक अली । केन्द्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में आयोजित …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *