Breaking News
मृृतक असद का फाईल फोटो

करंट की चपेट में आकर आठ वर्षीय मासूम की मौत

शाहजहांपुर/मीरानपुर कटरा। मो0आफाक । मोहल्ला बंगशान (रामनगर कॉलोनी) निवासी जलालुद्दीन के आठ वर्षीय पुत्र असद की बिजली के पोल में करंट उतरने से दर्दनाक मौत हो गई। हादसे की खबर मिलते ही परिवार में चीख-पुकार मच गई। परिजनों ने विद्युत विभाग पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए जिम्मेदारों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
हादसे की सूचना पर पूर्व विधायक राजेश यादव पोस्टमार्टम हाउस पहुंचे। इसके बाद उन्होंने मृतक के घर जाकर स्वजन से मुलाकात की और उन्हें ढांढस बंधाया। पूर्व विधायक ने परिवार को हरसंभव मदद का भरोसा दिया। असद की मौत से पूरे मोहल्ले में मातम पसरा है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। लोगों में विद्युत विभाग के प्रति नाराजगी है। परिजनों ने हादसे की जांच कर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई और पीड़ित परिवार को उचित आर्थिक सहायता दिलाने की मांग की है।

About CURRENT MEDIA

Currentmedia.in राष्ट्रीय स्तर पर तेजी से बढ़ती हुई हिंदी समाचार वेबासाइट है। वेबसाइट में ब्यूरोक्रेसी में ताजा घटनाक्रम, देश और समाज के लिए अमूल्य योगदान देने वाले व अपने कार्यो के दम पर अपनी पहचान बनाने वाले आइएएस और आइपीएस अधिकारियों व डॉक्टरो, कानून के जानकारों की रोचक स्टोरी के साथ उनके जीवन संघर्षो पर आधारित निष्पक्ष लेख पाठक को मिलेंगे। वेबसाइट में अन्य क्षेत्रों के भी विश्वसनीय, प्रमाणिक और निष्पक्ष समाचार पाठक वर्ग के लिए उपलब्ध रहेगा, इसके लिए वेबसाइट की ऑनलाइन संपादकीय टीम हर रोज विस्तृत कंटेट अपडेट करती रहेगी। संपादकीय टीम की कोशिश यही रहेगी की न्यूज कंटेट को लेकर पाठक वर्ग को किसी तरह की निराशा हाथ न लगे। साइट 24 घंटे प्रयोग में रहेगी।

Check Also

छात्रा से छेड़छाड़ के आरोपी को तमंचे के साथ गिरफ्तार

शाहजहांपुर । मो0आफाक । शाहजहांपुर के थाना रोजा पुलिस ने छात्रा से छेड़छाड़ के मामले …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *