गोवा । तहलका मैगज़ीन के एडिटर-इन-चीफ़ रहे तरुण तेजपाल ने रेप के मामले में सुप्रीम कोर्ट से राहत नहीं मिलने के बाद गोवा की अदालत के सामने आत्मसमर्पण कर दिया है।़ इसके बाद उन्हें जेल भेज दिया गया है।
तेजपाल ने कहा, मैं बस इतना कहना चाहता हूं कि हम सुप्रीम कोर्ट में हैं, हमें यकीन है कि न्याय मिलेगा। तरुण तेजपाल को पिछले महीने बॉम्बे हाई कोर्ट ने रेप के मामले में 10 साल जेल की सज़ा सुनाई है।
नवंबर 2013 में तरुण तेजपाल के खिलाफ रेप का मामला दर्ज किया गया था. सेशन कोर्ट से साल 2021 में तेजपाल को बरी किए जाने के फ़ैसले को बॉम्बे हाई कोर्ट ने रद्द कर दिया था। इस फ़ैसले को तरुण तेजपाल ने सुप्रीम में चुनौती दी है।
नवंबर 2013 में गोवा के एक फ़ाइव स्टार होटल में तहलका मैगज़ीन का कार्यक्रम था। इसी कार्यक्रम के दौरान एक युवा महिला सहकर्मी ने (भारतीय क़ानून के तहत जिनका नाम ज़ाहिर नहीं किया जा सकता) तरुण तेजपाल पर होटल की एक लिफ़्ट के अंदर उन पर यौन हमला करने का आरोप लगाया।
Current Media 