Breaking News

चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग का अमेरिका में अभूतपूर्व स्वागत

वाशिंगटन । अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ज्वाइंट बेस एंड्रयूज में शी जिनपिंग का अभूतपूर्व स्वागत किया। चीन के राष्ट्रपति अमेरिका की तीन दिवसीय यात्रा पर वॉशिंगटन पहुँचे हैं। राष्ट्रपति ट्रंप और प्रथम महिला मेलानिया ट्रंप ज्वाइंट बेस एंड्रयूज के रनवे पर शी जिनपिंग और उनकी पत्नी पेंग लियुआन का स्वागत करने पहुंचे। इस दौरान रेड कार्पेट बिछाया गया था।
1962 के बाद यह पहली बार है जब किसी अमेरिकी राष्ट्रपति ने इस एयरबेस पर किसी विदेशी नेता का व्यक्तिगत रूप से स्वागत किया है। इस भव्य स्वागत से इस यात्रा को ट्रंप द्वारा दिए जा रहे महत्व को समझा जा सकता है । इससे एक बात और साफ होती है कि डोनाल्ड ट्रंप जो कहते हैं वह करते नहीं हैं ।
विमान से उतरने के बाद शी जिनपिंग और डोनाल्ड ट्रंप ने हाथ मिलाया। इस दौरान दोनों नेताओं की पत्नियां भी उनके साथ थीं। चीन के राष्ट्रपति के पहुंचने के मौके पर दो बी-1 बमवर्षक विमानों ने ऊपर से उड़ान भरी। अमेरिकी वायुसेना के बैंड ने अमेरिका और चीन दोनों के राष्ट्रगान बजाए और दोनों देशों के झंडे भी लहराए गए।

About CURRENT MEDIA

Currentmedia.in राष्ट्रीय स्तर पर तेजी से बढ़ती हुई हिंदी समाचार वेबासाइट है। वेबसाइट में ब्यूरोक्रेसी में ताजा घटनाक्रम, देश और समाज के लिए अमूल्य योगदान देने वाले व अपने कार्यो के दम पर अपनी पहचान बनाने वाले आइएएस और आइपीएस अधिकारियों व डॉक्टरो, कानून के जानकारों की रोचक स्टोरी के साथ उनके जीवन संघर्षो पर आधारित निष्पक्ष लेख पाठक को मिलेंगे। वेबसाइट में अन्य क्षेत्रों के भी विश्वसनीय, प्रमाणिक और निष्पक्ष समाचार पाठक वर्ग के लिए उपलब्ध रहेगा, इसके लिए वेबसाइट की ऑनलाइन संपादकीय टीम हर रोज विस्तृत कंटेट अपडेट करती रहेगी। संपादकीय टीम की कोशिश यही रहेगी की न्यूज कंटेट को लेकर पाठक वर्ग को किसी तरह की निराशा हाथ न लगे। साइट 24 घंटे प्रयोग में रहेगी।

Check Also

इन्वेस्ट यूपी पवेलियन में दिखेगा राज्य का ’बिजनेस-रेडी’ इकोसिस्टम

लखनऊ। उत्तर प्रदेश सरकार ग्रेटर नोएडा के इंडिया एक्सपो सेंटर एंड मार्ट में 25 से …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *