Breaking News

ज्ञानेश कुमार पर ‘देशद्रोह‘ के लिए आपराधिक मुकदमा चलाया जाए- प्रियंका गांधी

नई दिल्ली। कांग्रेस नेता व सांसद प्रियंका गांधी ने चीफ़ इलेक्शन कमिश्नर (सीईसी) ज्ञानेश कुमार पर देशद्रोह के लिए आपराधिक मुकदमा चलाने की मांग की है।
समाचार एजेंसी के अनुसार, गुरुवार को वायनाड के दौरे पर पहुंची प्रियंका गांधी वाड्रा ने कहा, जो कोई भी हमारे चुनावों की प्रक्रिया और लोकतांत्रिक प्रक्रिया के साथ खिलवाड़ करता है और देश के ख़िलाफ़ देशद्रोह कर रहा है। मुझे नहीं लगता कि इस पद पर बैठे किसी भी व्यक्ति को उस तरह की कानूनी सुरक्षा मिलनी चाहिए, जैसी मुख्य चुनाव आयुक्त को मिलती है।
उन्होंने कहा, मतदाता सूची में छेड़छाड़ करना, 13 करोड़ मतदाताओं के नाम हटाना यह लोकतंत्र, संविधान और देश के ख़िलाफ़ आपराधिक कृत्य है। चूंकि आपराधिक कृत्य एक ख़ास क़ानून के तहत आते हैं और ऐसे कृत्य करने वाले लोगों पर आम तौर पर मुकदमा चलाया जाता है, इसलिए मुझे समझ नहीं आता कि चुनाव आयुक्त को इससे किसी तरह की क़ानूनी सुरक्षा क्यों मिलनी चाहिए।
प्रियंका गांधी ने कहा, उनके खि़लाफ़ किसी अन्य अपराधी की तरह आपराधिक मुकदमा चलना चाहिए और उन पर देशद्रोह का मुकदमा चलाया जाना चाहिए।

About CURRENT MEDIA

Currentmedia.in राष्ट्रीय स्तर पर तेजी से बढ़ती हुई हिंदी समाचार वेबासाइट है। वेबसाइट में ब्यूरोक्रेसी में ताजा घटनाक्रम, देश और समाज के लिए अमूल्य योगदान देने वाले व अपने कार्यो के दम पर अपनी पहचान बनाने वाले आइएएस और आइपीएस अधिकारियों व डॉक्टरो, कानून के जानकारों की रोचक स्टोरी के साथ उनके जीवन संघर्षो पर आधारित निष्पक्ष लेख पाठक को मिलेंगे। वेबसाइट में अन्य क्षेत्रों के भी विश्वसनीय, प्रमाणिक और निष्पक्ष समाचार पाठक वर्ग के लिए उपलब्ध रहेगा, इसके लिए वेबसाइट की ऑनलाइन संपादकीय टीम हर रोज विस्तृत कंटेट अपडेट करती रहेगी। संपादकीय टीम की कोशिश यही रहेगी की न्यूज कंटेट को लेकर पाठक वर्ग को किसी तरह की निराशा हाथ न लगे। साइट 24 घंटे प्रयोग में रहेगी।

Check Also

इन्वेस्ट यूपी पवेलियन में दिखेगा राज्य का ’बिजनेस-रेडी’ इकोसिस्टम

लखनऊ। उत्तर प्रदेश सरकार ग्रेटर नोएडा के इंडिया एक्सपो सेंटर एंड मार्ट में 25 से …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *