Breaking News

सीजेपी ने सीईसी ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग करी

नई दिल्ली। मुख्य चुनाव आयुक्त की कार्यशैली को लेकर इंडियन एक्सप्रेस में जो ख़बर छपी उसको लेकर पूरे देश में गुस्से का माहौल देखने को मिल रहा है । सभी विपक्षी पार्टियॉं मुख्य चुनाव आयुक्त को घेरने में लगी हैं । इसी सिलसिले में कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) के संस्थापक अभिजीत दीपके ने मुख्य चुनाव आयुक्त (सीईसी) ज्ञानेश कुमार के खिलाफ़ तीखा बयान देते हुए उनके तत्काल इस्तीफे की मांग की है।
प्रेस कॉन्फ्रेंस कर अभिजीत दीपके ने ज्ञानेश कुमार को देश के लिए “सबसे बड़ा खतरा” बताते हुए उन पर लोकतंत्र को नुक़सान पहुंचाने का आरोप लगाया।
दीपके ने कहा कि लोकतंत्र का मतलब है कि जनता अपने प्रतिनिधियों और सरकार को चुनती है।

उन्होंने कहा, ज्ञानेश कुमार के मुख्य चुनाव आयुक्त बनने के बाद सरकार यह तय कर रही है कि कौन वोट दे सकेगा और कौन नहीं। उन्होंने सवाल उठाया कि क्या इसे लोकतंत्र कहा जा सकता है। सीजेपी के संस्थापक ने आरोप लगाया कि चुनाव प्रक्रिया में मतदाताओं के अधिकारों को प्रभावित किया जा रहा है और इससे लोकतंत्र की मूल भावना बदल गई है।
दीपके ने ज्ञानेश कुमार को इस्तीफे के लिए 48 घंटे का समय दिया है। उन्होंने कहा कि अगर 48 घंटे में इस्तीफ़ा नहीं दिया गया तो सीजेपी देशभर में आंदोलन शुरू करेगी और जब तक उनकी मांग पूरी नहीं होती, तब तक पीछे नहीं हटेगी।
वहीं, प्रेस कॉन्फ़्रेंस में सीजेपी के सौरव दास ने ज्ञानेश कुमार का इस्तीफ़ा और उनके खि़लाफ़ क्रिमिनल प्रोसीडिंग्स की मांग की है। साथ ही उन्होंने आने वाले चुनाव होल्ड करने, एसआईआर को फ्रीज़ करने और जनवरी 2025 के वोटर रोल करने की मांग की।  प्रेस कॉन्फ़्रेंस में सौरव दास ने साल 2023 में चुनाव आयुक्त चुनने के लिए बनाए गए क़ानून को वापस लेने की मांग भी की।

About CURRENT MEDIA

Currentmedia.in राष्ट्रीय स्तर पर तेजी से बढ़ती हुई हिंदी समाचार वेबासाइट है। वेबसाइट में ब्यूरोक्रेसी में ताजा घटनाक्रम, देश और समाज के लिए अमूल्य योगदान देने वाले व अपने कार्यो के दम पर अपनी पहचान बनाने वाले आइएएस और आइपीएस अधिकारियों व डॉक्टरो, कानून के जानकारों की रोचक स्टोरी के साथ उनके जीवन संघर्षो पर आधारित निष्पक्ष लेख पाठक को मिलेंगे। वेबसाइट में अन्य क्षेत्रों के भी विश्वसनीय, प्रमाणिक और निष्पक्ष समाचार पाठक वर्ग के लिए उपलब्ध रहेगा, इसके लिए वेबसाइट की ऑनलाइन संपादकीय टीम हर रोज विस्तृत कंटेट अपडेट करती रहेगी। संपादकीय टीम की कोशिश यही रहेगी की न्यूज कंटेट को लेकर पाठक वर्ग को किसी तरह की निराशा हाथ न लगे। साइट 24 घंटे प्रयोग में रहेगी।

Check Also

इन्वेस्ट यूपी पवेलियन में दिखेगा राज्य का ’बिजनेस-रेडी’ इकोसिस्टम

लखनऊ। उत्तर प्रदेश सरकार ग्रेटर नोएडा के इंडिया एक्सपो सेंटर एंड मार्ट में 25 से …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *