Breaking News

जन भवन कार्मिकों द्वारा कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय, चिनहट में पौधारोपण एवं स्वच्छता अभियान

लखनऊ। उत्तर प्रदेश की राज्यपाल श्रीमती आनंदीबेन पटेल की प्रेरणा एवं मार्गदर्शन में आज ‘सेवा संकल्प अभियान-2026’ के अंतर्गत जन भवन, लखनऊ के अधिकारियों, कर्मचारियों एवं सुरक्षाकर्मियों द्वारा चिनहट स्थित कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय में पौधारोपण एवं स्वच्छता अभियान संचालित किया गया। इस अवसर पर विद्यालय की बालिकाओं द्वारा मनोहारी नृत्य एवं स्वागत गीत प्रस्तुत किए गए तथा कार्यक्रम का मंच संचालन भी विद्यालय की एक बालिका द्वारा किया गया।


कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जन भवन के जूनियर इंजीनियर श्री प्रवीण शुक्ल ने बालिका शिक्षा के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि एक बालक के शिक्षित होने से एक व्यक्ति शिक्षित होता है, जबकि एक बालिका के शिक्षित होने से पूरा परिवार शिक्षित होता है। उन्होंने कहा कि बालिकाओं को शिक्षा के साथ आवश्यक संसाधन एवं सुरक्षित वातावरण उपलब्ध कराकर उन्हें आत्मनिर्भर, निडर एवं साहसी बनाना समाज की प्रगति के लिए आवश्यक है।
उन्होंने कहा कि राज्यपाल जी बालिकाओं के सर्वांगीण विकास एवं उज्ज्वल भविष्य के लिए निरंतर प्रेरित करती हैं। उनकी प्रेरणा एवं मार्गदर्शन में बालिकाओं की शिक्षा, आत्मविश्वास एवं सशक्तिकरण के माध्यम से सामाजिक विषमताओं को दूर करने तथा उन्हें राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भागीदारी के लिए तैयार करने की दिशा में निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं। उन्होंने बालिकाओं से पूरी निष्ठा एवं मनोयोग से शिक्षा प्राप्त कर समाज एवं राष्ट्र की प्रगति में योगदान देने का आह्वान किया।
इस अवसर पर अनुभाग अधिकारी श्री भगवती प्रसाद एवं आर.आई. श्री कुलदीप सिंह ने भी संबोधित किया। उन्होंने बालिकाओं को स्वच्छता एवं पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक करते हुए अपने घर, विद्यालय एवं आसपास के क्षेत्रों को स्वच्छ रखने तथा अधिकाधिक पौधारोपण के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम में विद्यालय की शिक्षिकाएं एवं शिक्षा विभाग के अधिकारी उपस्थित रहे।

About CURRENT MEDIA

Currentmedia.in राष्ट्रीय स्तर पर तेजी से बढ़ती हुई हिंदी समाचार वेबासाइट है। वेबसाइट में ब्यूरोक्रेसी में ताजा घटनाक्रम, देश और समाज के लिए अमूल्य योगदान देने वाले व अपने कार्यो के दम पर अपनी पहचान बनाने वाले आइएएस और आइपीएस अधिकारियों व डॉक्टरो, कानून के जानकारों की रोचक स्टोरी के साथ उनके जीवन संघर्षो पर आधारित निष्पक्ष लेख पाठक को मिलेंगे। वेबसाइट में अन्य क्षेत्रों के भी विश्वसनीय, प्रमाणिक और निष्पक्ष समाचार पाठक वर्ग के लिए उपलब्ध रहेगा, इसके लिए वेबसाइट की ऑनलाइन संपादकीय टीम हर रोज विस्तृत कंटेट अपडेट करती रहेगी। संपादकीय टीम की कोशिश यही रहेगी की न्यूज कंटेट को लेकर पाठक वर्ग को किसी तरह की निराशा हाथ न लगे। साइट 24 घंटे प्रयोग में रहेगी।

Check Also

चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग का अमेरिका में अभूतपूर्व स्वागत

वाशिंगटन । अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ज्वाइंट बेस एंड्रयूज में शी जिनपिंग का अभूतपूर्व …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *