Breaking News

2027 में सरकार बनाने के लिए अखिलेश ने शुरु करी रथ यात्रा

लखनऊ। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री श्री अखिलेश यादव ने आज समाजवादी पीडीए रथ से रायबरेली की यात्रा पर थे। लखनऊ से रायबरेली तक लाखों की संख्या में आम जनता ने श्री अखिलेश यादव का जगह-जगह ऐतिहासिक स्वागत किया। रायबरेली के राजकीय इंटर कालेज मैदान द्वितीय में ऐतिहासिक भीड़ ने श्री अखिलेश यादव का अभिनंदन किया।
इस अवसर पर राजकीय इंटर कालेज द्वितीय मैदान में आयोजित विशाल जनसभा में श्री अखिलेश यादव ने कहा कि आज बड़ी तादाद में लोगों ने समाजवादी पार्टी का समर्थन किया है। लोगों ने बारिश और मौसम की परवाह किये बिना पहुंचकर इस रथ यात्रा और जनसभा को ऐतिहासिक बनाया। उन्होंने इस अवसर पर उपस्थित जनसमुदाय का आभार प्रकट करते हुए जिलाध्यक्ष इं0 वीरेन्द्र यादव, विधायक राहुल लोधी, श्याम सुन्दर भारती, समेत पार्टी के सभी नेताओं, कार्यकर्ताओ और जनप्रतिनिधियों को बधाई दी।


श्री अखिलेश यादव ने कहा कि पूरे प्रदेश में पीडीए का तूफान और हवा चल रही है। रायबरेली में पीडीए बनाम भाजपा तो है ही ऐसा लगता है लोधी बनाम योगी हो गया है। उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी सकारात्मक राजनीतिक कर रही है और भाजपा नकारात्मक राजनीति कर रही है। जब भाजपा कमजोर पड़ती है तो प्रशासन की आड़ में नकारात्मक राजनीति करती है। भाजपा प्रशासन को आगे कर देती है। आज जो जनसमर्थन समाजवादी पार्टी को मिला है उसे प्रशासन के साथ ही पूरा उत्तर प्रदेश देख रहा है। इस पीडीए की हवा और आन्दोलन से बुलडोजर चलाने वाले नहीं बचेंगे। इस बार जनता के वोट का बुलडोजर भाजपा को हमेशा के लिए हरा देगा।
श्री अखिलेश यादव ने कहा कि अभी 2024 के लोकसभा चुनाव में हम लोगों ने भाजपा को हराया है। 2027 के चुनाव में भाजपा का परमामेंट सफाया करेंगे। इनके हराएंगे और समाज में भेदभाव खत्म करेंगे। भाजपाई कुर्सी पर बैठते हैं तो लोगों को अपमानित करते हैं। घर मन्दिर गंगा जल से धुलवाते हैं।
उन्होंने कहा कि पीडीए संविधान, आरक्षण, लोकतंत्र, हिन्दुस्तानियत और भारतीय संस्कृति को बचाने के लिए खड़ा है। भाजपा के लोगों ने विधायक श्री राहुल लोधी को अपमानित किया। हमें खुशी है कि समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष से लेकर पूरी पार्टी ने भाजपाईयों का मुकाबला किया। हम लोग अपने लोगों का अपमान नहीं होने देंगे।
श्री यादव ने कहा कि भाजपा ने बुलडोजर चलाकर काशी में घाट तोड़ दिया। काशी की संस्कृति को तहस-नहस किया। पूज्य राज्य माता अहिल्याबाई होल्कर की प्रतिमा को तोड़ दिया। उनके किये गये कार्यों को मिटाने का प्रयास किया। भाजपा ने नफरत फैलाने के लिए सहारनपुर में मस्जिद तोड़ दिया। भाजपा साम्प्रदायिक राजनीति करना चाहती है। भाईचारा को खत्म करना चाहती है। समाजवादी पार्टी भाईचारा प्रेम बढ़ाना चाहती है। हम सभी लोगों को एकजुट करके बंधुराष्ट्र बनाना चाहते है।
उन्होंने कहा कि इस बार विधानसभा चुनाव में प्रदेश की जनता अपने वोट के बुलडोजर से भाजपा को हमेशा-हमेशा के लिए हराने का काम करेगी।

श्री यादव ने कहा कि एकरंगी मुख्यमंत्री अयोध्या जाने का रिकॉर्ड बना रहे थे। अयोध्या में भगवान प्रभुश्रीराम के मंदिर में चढ़ावा और चंदा चोरी हो गया। चढ़ावा और चंदा चोरी में भाजपा के लोग शामिल थे। चढ़ावा चोरी करने वाले सीसीटीवी में पकड़े गए। इन्होंने देश के करोड़ा श्रद्धालुओं की आस्था के साथ खिलवाड़ किया। जनता भाजपा को कभी माफ नहीं करेगी। चुनाव में इनका हिसाब करेगी। उन्होंने कहा कि अब तो चुनाव आयोग भी वोट चोरी में पकड़ा गया है।


श्री अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा सरकार ने भ्रष्टाचार चरम पर है। अब जनता इन्हें वोट नहीं देगी। भाजपा ने पेट्रोल में मिलावट की। पेट्रोल महंगा किया। पहले खाद की बोरी में चोरी होती थी। अब तो पूरी बोरी ही चोरी कर ली। यह सरकार नौजवानों को नौकरी रोजगार नहीं दे पायी। नौकरी निकली भी तो पेपर लीक करा दिया। पूरे देश में सबसे पेपर लीक उत्तर प्रदेश में हुए। उत्तर प्रदेश में कोई निवेश नहीं आया। फैक्ट्रियां नहीं लगी। रोजगार नहीं मिला। उन्होंने कहा कि प्रदेश की कानून व्यवस्था ध्वस्त हो चुकी है। अपराधी बेखौफ है। हर दिन कई-कई हत्याएं हो रही है। बेटियां सुरक्षित नहीं है। गाजीपुर में विश्वकर्मा बेटी के साथ अन्याय हुआ। पीड़ित परिवार को न्याय नहीं मिला। विश्वकर्मा बेटी को न्याय दिलाने के लिए समाजवादी पार्टी के लोग खड़े हुए तो सŸाा के सरंक्षण में दबंगों ने हमला किया। समय आने पर समाजवादी पार्टी प्रदेश भर में विश्वकर्मा समाज, पासी समाज, लोधी समाज सहित सभी पीड़ित वर्गों के लोगों को न्याय दिलायेगी। हम हाथरस की बेटी के साथ हुए अन्याय को कभी नहीं भूलेंगे।
श्री यादव ने कहा कि सत्ता में बैठे लोग अपने सजातीय अपराधियों पर बुलडोजर नहीं चलाते है, चाहे वे तालाब, जमीन और घरों पर कब्जा कर ले। उनके खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं होती है। भाजपा ने शिक्षा स्वास्थ्य सब बर्बाद कर दिया। 26 हजार प्राथमिक स्कूल बंद कर दिये। समाजवादी पार्टी की सरकार में एम्बुलेंस सेवा बंद कर दी। समाजवादी पार्टी की सरकार आने पर सभी सेवाएं फिर से शुरू की जाएंगी।
श्री अखिलेश यादव ने कहा कि जो समाजवादी पार्टी से भागेगा। वह इस बार चुनाव जरूर हारेगा। उन्हांेंने कार्यकर्ताओं से कहा कि 2027 के विधानसभा चुनाव के हर विधानसभा क्षेत्र में 27 हजार वोट बढ़ाना और पीडीए की सरकार बनाना। रायबरेली की हर सीट पर भाजपा को हराना है। उन्होंने कहा कि विधानसभा चुनाव में गठबंधन होगा और सीट जीत का आधार होगा।
इससे पहले समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री श्री अखिलेश यादव का पीडीए रथ से लखनऊ से रायबरेली की यात्रा के दौरान ऐतिहासिक स्वागत हुआ। अपार जनसमूह ने जगह-जगह श्री अखिलेश यादव का अभिनंदन किया। श्री अखिलेश यादव के देखने और सुनने के लिए जनता सड़क पर उमड़ पड़ी।
श्री अखिलेश यादव लखनऊ अपने आवास से सीधे बछरांवा रायबरेली सीमा पर पहुंचे। वहां चुरूआ में श्री हनुमान मंदिर से पीडीए रथ पर सवार हुए। सड़कों के दोनों तरफ जनता ने खड़े होकर अभिवादन किया।

About CURRENT MEDIA

Currentmedia.in राष्ट्रीय स्तर पर तेजी से बढ़ती हुई हिंदी समाचार वेबासाइट है। वेबसाइट में ब्यूरोक्रेसी में ताजा घटनाक्रम, देश और समाज के लिए अमूल्य योगदान देने वाले व अपने कार्यो के दम पर अपनी पहचान बनाने वाले आइएएस और आइपीएस अधिकारियों व डॉक्टरो, कानून के जानकारों की रोचक स्टोरी के साथ उनके जीवन संघर्षो पर आधारित निष्पक्ष लेख पाठक को मिलेंगे। वेबसाइट में अन्य क्षेत्रों के भी विश्वसनीय, प्रमाणिक और निष्पक्ष समाचार पाठक वर्ग के लिए उपलब्ध रहेगा, इसके लिए वेबसाइट की ऑनलाइन संपादकीय टीम हर रोज विस्तृत कंटेट अपडेट करती रहेगी। संपादकीय टीम की कोशिश यही रहेगी की न्यूज कंटेट को लेकर पाठक वर्ग को किसी तरह की निराशा हाथ न लगे। साइट 24 घंटे प्रयोग में रहेगी।

Check Also

चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग का अमेरिका में अभूतपूर्व स्वागत

वाशिंगटन । अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ज्वाइंट बेस एंड्रयूज में शी जिनपिंग का अभूतपूर्व …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *