Breaking News

ज्ञानेश कुमार को सरकारी गवाह बन जाना चाहिए – राहुल गांधी

नई दिल्ली । जबसे अंग्रेज़ी अख़बार द इंडियन एक्सप्रेस में बुधवार को एक इनवेस्टिगेटिव रिपोर्ट छपी है उसके बाद से लगातार ज्ञानेश कुमार राजनीतिक पार्टियों के निशाने पर हैं । इसी मुद््दे को लेकर लोकसभा के नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने गुरुवार को एक ख़ास प्रेस कॉन्फ़्रेंस की। राहुल गांधी ने इस दौरान दावा किया कि वो लगातार तीन सालों से सुबूत के साथ वोट चोरी का मुद्दा उठाते रहे हैं । और अब दो चुनाव आयुक्तों ने चुनाव आयोग में गड़बड़ियों का मुद्दा उठाया है।
राहुल गांधी की प्रेस कॉन्फ़्रेंस का जवाब देने के लिए बीजेपी की ओर से सुधांशू त्रिवेदी आए। उन्होंने राहुल गांधी को राजनीतिक दृष्टि से विवेक शून्य बताते हुए कहा कि एंटी इनकंबेंसी कांग्रेस के ख़िलाफ़ हमेशा से मज़बूत रही है, लेकिन जब से पारदर्शी चुनाव हो रहे हैं तब से उनको सत्ता में आने के लाले पड़ गए हैं। सबसे मज़ेदार बात है जब-जब विपक्ष चुनाव आयोग से सवाल करता है तब-तब उसकी सफाई में बीजेपी उतर आती है । बीजेपी को चाहिए कि वह चुनाव आयोग को जवाब देने दे। उससे देश की जनता को ज्यादा भरोसा होगा।
कांग्रेस नेता ने इस दौरान फ़रवरी 2025 से लेकर अब तक उन प्रेस कॉन्फ़्रेंस और कार्यक्रमों का ज़िक्र किया जब-जब उन्होंने कथित वोट चोरी का मुद्दा उठाया था।
राहुल गांधी ने सवाल खड़े करते हुए कहा कि इंदिरा गांधी अपनी लोकप्रियता के शिखर पर भी चुनाव हारीं लेकिन बीते कई चुनावों के बाद एंटी-इनकंबेंसी जैसे ख़त्म सी हो गई है।
उन्होंने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार का इस्तीफ़ा मांगते हुए कहा कि लोकतंत्र को बर्बाद नहीं होने देना है. साथ ही राहुल गांधी ने ज्ञानेश कुमार से मांग करते हुए कहा कि वो सरकारी गवाह बन जाएं।

About CURRENT MEDIA

Currentmedia.in राष्ट्रीय स्तर पर तेजी से बढ़ती हुई हिंदी समाचार वेबासाइट है। वेबसाइट में ब्यूरोक्रेसी में ताजा घटनाक्रम, देश और समाज के लिए अमूल्य योगदान देने वाले व अपने कार्यो के दम पर अपनी पहचान बनाने वाले आइएएस और आइपीएस अधिकारियों व डॉक्टरो, कानून के जानकारों की रोचक स्टोरी के साथ उनके जीवन संघर्षो पर आधारित निष्पक्ष लेख पाठक को मिलेंगे। वेबसाइट में अन्य क्षेत्रों के भी विश्वसनीय, प्रमाणिक और निष्पक्ष समाचार पाठक वर्ग के लिए उपलब्ध रहेगा, इसके लिए वेबसाइट की ऑनलाइन संपादकीय टीम हर रोज विस्तृत कंटेट अपडेट करती रहेगी। संपादकीय टीम की कोशिश यही रहेगी की न्यूज कंटेट को लेकर पाठक वर्ग को किसी तरह की निराशा हाथ न लगे। साइट 24 घंटे प्रयोग में रहेगी।

Check Also

अवैध तमंचा और कारतूस के साथ युवक गिरफ्तार

शाहजहांपुर। मुबारक अली । कोतवाली पुलिस ने अवैध हथियारों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान …