Breaking News

नहीं रहे अभिनेता मुश्ताक़ ख़ान

मुंबई । हिंदी सिनेमा के जाने-माने अभिनेता मुश्ताक़ ख़ान का निधन हो गया है। ऑल इंडियन सिने वर्कर्स एसोसिएशन के प्रेसिडेंट सुरेश श्यामलाल गुप्ता ने उनके निधन की पुष्टि की हैं।
सुरेश श्यामलाल गुप्ता ने बताया कि मुश्ताक़ ख़ान को पांच साल पहले लंग कैंसर हुआ था और वे ठीक भी हो गए थे, लेकिन दो हफ़्ते पहले बीमारी फिर से लौट आई और उन्हें मुंबई के नानावटी अस्पताल में भर्ती कराया गया था।
मध्य प्रदेश के बालाघाट ज़िले में जन्मे मुश्ताक ख़ान ने फिल्मों के साथ-साथ टेलीविज़न में भी काम किया. उन्होंने हास्य और सहायक अभिनेता की भूमिकाओं के ज़रिए दर्शकों के बीच खास पहचान बनाई। साल 2007 में रिलीज हुई फ़िल्म ‘वेलकम’ में एक विकलांग हॉकी खिलाड़ी के उनके किरदार को दर्शकों ने खूब पसंद किया था। इसके अलावा उन्होंने आशिक़ी (1990), हम हैं राही प्यार के (1993), हेरा फेरी (2000), जोड़ी नंबर 1 (2001), जैसी कई फिल्मों में काम किया।

About CURRENT MEDIA

Currentmedia.in राष्ट्रीय स्तर पर तेजी से बढ़ती हुई हिंदी समाचार वेबासाइट है। वेबसाइट में ब्यूरोक्रेसी में ताजा घटनाक्रम, देश और समाज के लिए अमूल्य योगदान देने वाले व अपने कार्यो के दम पर अपनी पहचान बनाने वाले आइएएस और आइपीएस अधिकारियों व डॉक्टरो, कानून के जानकारों की रोचक स्टोरी के साथ उनके जीवन संघर्षो पर आधारित निष्पक्ष लेख पाठक को मिलेंगे। वेबसाइट में अन्य क्षेत्रों के भी विश्वसनीय, प्रमाणिक और निष्पक्ष समाचार पाठक वर्ग के लिए उपलब्ध रहेगा, इसके लिए वेबसाइट की ऑनलाइन संपादकीय टीम हर रोज विस्तृत कंटेट अपडेट करती रहेगी। संपादकीय टीम की कोशिश यही रहेगी की न्यूज कंटेट को लेकर पाठक वर्ग को किसी तरह की निराशा हाथ न लगे। साइट 24 घंटे प्रयोग में रहेगी।

Check Also

चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग का अमेरिका में अभूतपूर्व स्वागत

वाशिंगटन । अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ज्वाइंट बेस एंड्रयूज में शी जिनपिंग का अभूतपूर्व …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *