Breaking News

अखिलेश की रथ यात्रा में बड़ी तादाद में युवाओं का मिल रहा समर्थन

रायबरेली । समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं मुख्यमंत्री श्री अखिलेश यादव ने रायबरेली में समाजवादी छात्र सभा के सदस्यता अभियान के दौरान सदस्यता कराने वाले समाजवादी छात्र सभा के छात्रों से की गई मारपीट और पुलिस द्वारा विधायक राहुल लोधी एवं विधायक श्याम सुन्दर ‘भारती‘ के साथ दुर्व्यवहार किए जाने की घटना से आक्रोशित समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री श्री अखिलेश यादव ने अपने विधायक को सम्मानित-प्रोत्साहित करने के लिए रायबरेली जाकर विधायक श्री राहुल लोधी के घर चाय पीने जाने के ऐलान मात्र से ही प्रदेश की राजनीति में हलचल मच गयी है। समाजवादी पार्टी के पदाधिकारी नेता और कार्यकर्ताओं की हुंकार से रायबरेली की गूंज लखनऊ और दिल्ली तक पहुंच गयी है।


श्री यादव के रायबरेली दौरे के दौरान बादलों ने भी बरसात करके समाजवादी पीडीए रथ यात्रा का स्वागत किया। खराब मौसम में भी लोगों में भारी जोश नजर आया। रायबरेली तक समाजवादी पीडीए रथ यात्रा का संदेश सत्ता परिवर्तन के शंखनाद में बदल गया है। श्री अखिलेश यादव जब अपने आवास से रायबरेली के लिए निकले तो वे भी यह देखकर चकित रह गए कि उनसे पहले ही बड़ी संख्या में नौजवान अपने वाहनों से पीछे चलने को तैयार है।
श्री यादव की समाजवादी पीडीए रथ यात्रा के पीछे चलने वाले बेशुमार वाहनों के अलावा पैदल दौड़ रहे छात्र-नौजवानों के जोश को देखते ही अंदाजा लगाया जा सकता हैं कि सरकार के विरोध में हवा नहीं आंधी चल रही है। इन नौजवान छात्रों की रेस से लग रहा था कि जैसे ये सत्ता की मैराथन रेस है। इसमें भाग ले रहे सभी नौजवान छात्र इस रेस को जीतने के लिए 10 साल से तैयारी कर रहे। रेस कर रहे नारा लगा रहे थे ‘अखिलेश यादव हमारे नेता है, ये जो वादा करते है वह चुन-चुन कर पूरा करते है।


चुरुआ से रायबरेली मुख्यालय तक पहुंचने में श्री अखिलेश यादव को साढ़े पांच घंटे लगे। यहां जनसभा में बरसात के बावजूद हजारों का जनसैलाब था। चारो तरफ भीड़ ही भीड़ दिखाई दे रही थी। इससे पूर्व कठवारा में उनका स्वागत हुआ। हरचन्द्रपुर विधानसभा क्षेत्र के विधायक श्री राहुल लोधी के आवास पर अखिलेश जी ने चाय पी। वे रायबरेली के जिलाध्यक्ष इं0 बीरेन्द्र यादव के जेल रोड आवास पर भी गए। राम सिंह पटेल तथा सुरेश यादव के परिवार से भी भेंट की।
इस यात्रा ने जनता का यह विश्वास पुख्ता कर दिया कि अब समाजवादी पार्टी का सत्ता में आना और भाजपा का सत्ता से जाना पूरी तरह तय हो चुका है। प्रदेश में परिवर्तन की आंधी चल रही है। जनता भाजपा की जनविरोधी नीतियों का करारा जवाब देने के लिए अपने वोट के हथियार को लेकर तैयार है। जैसे ही चुनाव की तारीख घोषित होगी भाजपा हार जाएगी।

 

About CURRENT MEDIA

Currentmedia.in राष्ट्रीय स्तर पर तेजी से बढ़ती हुई हिंदी समाचार वेबासाइट है। वेबसाइट में ब्यूरोक्रेसी में ताजा घटनाक्रम, देश और समाज के लिए अमूल्य योगदान देने वाले व अपने कार्यो के दम पर अपनी पहचान बनाने वाले आइएएस और आइपीएस अधिकारियों व डॉक्टरो, कानून के जानकारों की रोचक स्टोरी के साथ उनके जीवन संघर्षो पर आधारित निष्पक्ष लेख पाठक को मिलेंगे। वेबसाइट में अन्य क्षेत्रों के भी विश्वसनीय, प्रमाणिक और निष्पक्ष समाचार पाठक वर्ग के लिए उपलब्ध रहेगा, इसके लिए वेबसाइट की ऑनलाइन संपादकीय टीम हर रोज विस्तृत कंटेट अपडेट करती रहेगी। संपादकीय टीम की कोशिश यही रहेगी की न्यूज कंटेट को लेकर पाठक वर्ग को किसी तरह की निराशा हाथ न लगे। साइट 24 घंटे प्रयोग में रहेगी।

Check Also

ज्ञानेश कुमार को सरकारी गवाह बन जाना चाहिए – राहुल गांधी

नई दिल्ली । जबसे अंग्रेज़ी अख़बार द इंडियन एक्सप्रेस में बुधवार को एक इनवेस्टिगेटिव रिपोर्ट …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *