Breaking News

ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे को लेकर बड़ी संख्या में कांग्रेसजनों ने प्रदर्शन किया

लखनऊ। मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के द्वारा संविधान विरोधी कृत्य, वोट चारी की साजिश, मतदाता सूची में एसआईआर में धांधली के आरोपों के खिलाफ आज कांग्रेस पार्टी द्वारा किए जा रहे देशव्यापी आन्दोलन के तहत उ0प्र0 कांग्रेस कमेटी द्वारा वोट चोर-गद्दी छोड़, ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दो, वोट चोर कहां मिलेंगे-बीजेपी के दफ्तर में आदि गगनभेदी नारों के साथ प्रदर्शन किया । मूसलाधार बारिश के बीच अ0भा0 कांग्रेस कमेटी के प्रभारी उ0प्र0 श्री राजेन्द्र पाल गौतम पूर्व मंत्री एवं उ0प्र0 कंाग्रेस कमेटी के अध्यक्ष श्री अजय राय पूर्व मंत्री के नेतृत्व में प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय से मुख्य निर्वाचन अधिकारी कार्यालय जनपथ मार्केट तक विरोध मार्च एवं विरोध प्रदर्शन के तहत अपरान्ह प्रदेश के विभिन्न जनपदों से आये वरिष्ठ कांग्रेस नेताओं सहित हजारों की संख्या में कांग्रेसजनों ने प्रदेश कंाग्रेस मुख्यालय से प्रदर्शन करते हुए कूच किया। मालएवेन्यू से आगे बढ़ने पर सुन्नी वक्फ बोर्ड के पास भारी पुलिस बल द्वारा बैरीकेडिंग लगाकर रोकने का प्रयास किया गया।
पुलिस के साथ धक्का-मुक्की के बाद प्रदेश प्रभारी एवं प्रदेश कंाग्रेस अध्यक्ष सहित नेता कांग्रेस विधानमंडल दल श्रीमती आराधना मिश्रा मोना, राष्ट्रीय सचिवगण सर्वश्री अब्दुल हन्नान, संजीव आर्या, अभिषेक दत्त, जगदीश चन्द्र जांगिड़, कुणाल चौधरी एवं वरूण चौधरी, सांसद श्री राकेश राठौर, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष श्री ब्रजलाल खाबरी, श्री शिव पाण्डेय, प्रवक्ता अंशू अवस्थी, श्रीमती शहला अहरारी, श्रीमती ममता चौधरी, श्रीमती अनामिका यादव, श्रीमती प्रतिभा अटल पाल, श्रीमती प्रतिमा पाल, जिलाध्यक्ष रूद्रदमन सिंह बबलू, शहर अध्यक्ष श्री अमित श्रीवास्तव त्यागी एवं डॉ0 शहजाद आलम, मुकेश सिंह चौहान, श्री असीम वकार, श्री सलीम अख्तर, श्री फैजी खान, श्री वेद प्रकाश त्रिपाठी, श्री आर्यन मिश्रा सहित सैंकड़ों की संख्या में कांग्रेसजनों को पुलिस ने गिरफ्तार किया और बसों में भरकर इको गार्डेन ले गयी, जहां से देर शाम रिहा किया गया।


अ0भा0 कांग्रेस कमेटी के उ0प्र0 प्रभारी श्री राजेन्द्र पाल गौतम ने कहा कि ज्ञानेश कुमार देश के साथ गद्दारी कर रहे हैं। इन्हें जेल में होना चाहिए इन्होने चुनाव आयोग को बीजेपी की बी टीम बना दिया है । इनको संविधान ने जोे शक्तियां दी है उससे इन्होने बीजेपी को जिताने के लिए कार्य किया। वोट चोरी हो रही है, सरकारें चोरी हो रही है और इसमें मदद ज्ञानेश कुमार कर रहे हैं। सारी सीमाएं लांघ चुके हैं। यह देश के साथ धोखा है देश के संविधान ने इन्हें निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव कराने की जिम्मेदारी दी लेकिन यह देश के साथ गद्दारी कर रहे हैं । धोखा कर रहे हैं। उन्होने कहा कि ज्ञानेश कुमार तत्काल इस्तीफा दें और इन पर सख्त कार्यवाही की जानी चाहिए।
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष श्री अजय राय पूर्व मंत्री ने कहा कि हमारे नेता जननायक, लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष श्री राहुल गांधी जी बहुत पहले से ही बीजेपी और चुनाव आयोग की मिलीभगत से लोकतंत्र की हत्या किए जाने को लेकर मुखर थे, वह बार बार कह रहे थे कि सरकार पूरे सिस्टम पर कब्जा करना चाहती है । और अब जब यह खुलासा हो गया तो मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार तत्काल इस्तीफा दें ।
विरोध प्रदर्शन में प्रमुख रूप से सांसद श्री तनुज पुनिया, पूर्व सांसद श्री पी0एल0 पुनिया, पूर्व सांसद कुंवर दानिश अली, अखिल भारतीय कंाग्रेस कमेटी के प्रवक्ता श्री अभय दुबे, पूर्व विधायक श्रीमती लुईश खुर्शीद, गजराज सिंह, श्री प्रदीप माथुर, श्यामकिशोर शुक्ल, गयादीन अनुरागी एवं इन्दल रावत, मीडिया चेयरमैन श्री कुंवर सिंह निषाद, वाइस चेयरमैन श्रीमती प्रियंका गुप्ता, सेवादल के अध्यक्ष डा0 प्रमोद कुमार पाण्डेय, डा0 उमाशंकर पाण्डेय, श्री अंशू अवस्थी, श्रीमती सिद्धिश्री, डा0 अलीमुल्लाह खान, श्री द्विजेन्द्र त्रिपाठी, श्री वीरेन्द्र मदान, श्री सुरेन्द्र यादव, श्री रमेश मिश्रा, श्री ललन कुमार, श्री मुकेश सिंह चौहान, श्री ओमवीर यादव, श्री हसीब खान, श्री कृपाशंकर मिश्रा, श्री राघवेन्द्र चौबे, श्री संजय सिंह, श्रीमती सुशीला शर्मा, श्रीमती रिचा शर्मा, श्रीमती सुनीता रावत, श्रीमती महताब जायसी, श्रीमती तनवीर फातिमा, श्री नीरज तिवारी, श्री राजेन्द्र सागर, श्री विकास श्रीवास्तव, श्री बदरे आलम, श्री अंकित सक्सेना, श्री रवीन्द्र पटेल, श्री अयूब सिद्दीकी सहित सैंकड़ों की संख्या में कंाग्रेसजन शामिल रहे।

About CURRENT MEDIA

Currentmedia.in राष्ट्रीय स्तर पर तेजी से बढ़ती हुई हिंदी समाचार वेबासाइट है। वेबसाइट में ब्यूरोक्रेसी में ताजा घटनाक्रम, देश और समाज के लिए अमूल्य योगदान देने वाले व अपने कार्यो के दम पर अपनी पहचान बनाने वाले आइएएस और आइपीएस अधिकारियों व डॉक्टरो, कानून के जानकारों की रोचक स्टोरी के साथ उनके जीवन संघर्षो पर आधारित निष्पक्ष लेख पाठक को मिलेंगे। वेबसाइट में अन्य क्षेत्रों के भी विश्वसनीय, प्रमाणिक और निष्पक्ष समाचार पाठक वर्ग के लिए उपलब्ध रहेगा, इसके लिए वेबसाइट की ऑनलाइन संपादकीय टीम हर रोज विस्तृत कंटेट अपडेट करती रहेगी। संपादकीय टीम की कोशिश यही रहेगी की न्यूज कंटेट को लेकर पाठक वर्ग को किसी तरह की निराशा हाथ न लगे। साइट 24 घंटे प्रयोग में रहेगी।

Check Also

ज्ञानेश कुमार को सरकारी गवाह बन जाना चाहिए – राहुल गांधी

नई दिल्ली । जबसे अंग्रेज़ी अख़बार द इंडियन एक्सप्रेस में बुधवार को एक इनवेस्टिगेटिव रिपोर्ट …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *