Breaking News

भाजपा सबसे बड़ी भूमाफिया पार्टी – अखिलेश यादव

लखनऊ। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री श्री अखिलेश यादव ने कहा है कि भाजपा सबसे बड़ी भूमाफिया पार्टी है। भाजपाई सरकारी जमीनों, तालाबों और गरीबों की जमीनों पर कब्जा कर रहे हैं। प्रदेश में सबसे ज्यादा अवैध बिल्डिगें भाजपा के लोगों की है। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार में जमीनों के अधिग्रहण में किसानों के साथ भेदभाव हो रहा है। अलीगढ़-मुरादाबाद कन्ट्रोल्ड ग्रीन फील्ड एक्सप्रेस-वे में जमीन अधिग्रहण में किसानों के साथ अन्याय हो रहा है। किसान चाहते है कि बाजार मूल्य के हिसाब से मुआवजा मिले। हमारी मांग है कि अलीगढ़-मुरादाबाद एक्सप्रेस-वे में सर्किल रेट बढ़ाकर किसानों को बाजार भाव से मुआवजा दिया जाए। जब सरकार विकास कार्य के लिए किसानों की जमीन ले रही है तो उनके और उनके परिवार के भविश्य भी विकास से जुड़े, उन्हें सर्किल रेट बढ़ाकर मुआवजा दिया जाए।
सोमवार को समाजवादी पार्टी के प्रदेश मुख्यालय पर आयोजित प्रेस कांफ्रेंस में श्री अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा सरकार को उद्योग नहीं लगाने हैं। उद्योग लगाने होते तो सरकार जो जमीन भूमाफियाओं से मुक्त कराने का दावा करती है उस पर लगाती। सरकार किसानों की जमीन क्यों छीन रही है? श्री यादव ने कहा कि किसान विकास के खिलाफ नहीं है। लेकिन किसान चाहता है उसे मार्केट रेट पर मुआवजा मिले। विकास में उसको भी लाभ मिले।
श्री अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा सरकार ने दस सालों में नौजवानों को बेरोजगार किया है। नौकरियां नहीं दी। आरक्षण छीना है। भाजपा चाहती है कि नौकरी, रोजगार पर चर्चा न हो। मुख्यमंत्री जी ने कहा कि 6 माह में एक लाख नौकरी देंगे। सिर्फ उसी पर चर्चा है। जुलाई, अगस्त, सितम्बर तीन माह बीत गए लेकिन किसी को नौकरी नहीं मिली। नौकरियां जीरो रहीं। भाजपा सरकार ने शिक्षकों वकीलों, नौजवानों, किसानों सभी के साथ भेदभाव किया। कैशलेस के नाम पर शिक्षकों, वकीलों को सरकार धोखा दे रही है। अस्पतालों में इलाज नहीं मिल रहा है। अस्पतालों को खुद इलाज की जरूरत है।


श्री अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा सरकार ने प्रदेश की कानून व्यवस्था को बर्बाद कर दिया है। साइबर फ्रॉड में उत्तर प्रदेश नम्बर एक पर पहुंच गया है। लखनऊ में बैठक 20 प्रोफेशनल इंजीनियर अमेरिका से पैसा वसूल रहे थे। यूपी के लोग साइबर फ्रॉड में लूटे जा रहे है। बदायूं में 600 करोड़ रूपये साइबर फ्राड कर लूट लिए गए। लखनऊ में खबरें आती रहती हैै कि डॉक्टर, इंजीनियर, प्रोफेसरों के साथ साइबर फ्राड हो गया। मुख्यमंत्री जी को साइबरफ्राड के बारे में कुछ नहीं पता है इसीलिए वे नहीं रोक पा रहे हैं।
श्री अखिलेश यादव ने कहा कि भजपा सरकार ने सब व्यवस्था बर्बाद कर दिया है। राजधानी लखनऊ में कई जगह जलभराव है। प्रेरणा स्थल से लेकर कई जगह पानी भरा है। जो बंधे बाढ़ रोकने के लिए बने थे, अब वहां से पानी नहीं निकल पा रहा है।
एक सवाल के जवाब में श्री अखिलेश यादव ने कहा कि जब से अयोध्या में प्रभु श्रीराम मंदिर चंदा और चढ़ावा चोरी हुआ तब सनातन धर्म को मानने वाले बहुत आहत और दुःखी है। भाजपा ने करोड़ों आस्थावान लोगों को धोखा दिया। उन्होंने कहा कि मंदिर के बाहर बैठे भिखारी भी चढ़ावे की चोरी नहीं करते है लेकिन भाजपा के लोगों ने चढ़ावे की भी चोरी कर ली।
श्री अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा सरकार ने सनातन धर्म की सबसे प्रतिष्ठित संस्था पूज्य शंकराचार्य जी का अपमान किया है। पूज्य शंकराचार्य जी को गंगा जी में स्नान नहीं करने दिया। प्रयागराज में इस सरकार ने पूज्य शंकराचार्य जी के साथ जो अपमान जनक व्यवहार किया उसकी सजा इस सरकार को जरूर मिलेगी।
श्री अखिलेश यादव ने कहा कि मुख्यमंत्री जी ने महाकुंभ में भगदड़ में हुई मौत पर मृतकों की सही संख्या नहीं बतायी। उन्होंने झूठ बोला। मौतो की संख्या को छुपाया। उनसे क्या उम्मीद कर सकते हैं।

About CURRENT MEDIA

Currentmedia.in राष्ट्रीय स्तर पर तेजी से बढ़ती हुई हिंदी समाचार वेबासाइट है। वेबसाइट में ब्यूरोक्रेसी में ताजा घटनाक्रम, देश और समाज के लिए अमूल्य योगदान देने वाले व अपने कार्यो के दम पर अपनी पहचान बनाने वाले आइएएस और आइपीएस अधिकारियों व डॉक्टरो, कानून के जानकारों की रोचक स्टोरी के साथ उनके जीवन संघर्षो पर आधारित निष्पक्ष लेख पाठक को मिलेंगे। वेबसाइट में अन्य क्षेत्रों के भी विश्वसनीय, प्रमाणिक और निष्पक्ष समाचार पाठक वर्ग के लिए उपलब्ध रहेगा, इसके लिए वेबसाइट की ऑनलाइन संपादकीय टीम हर रोज विस्तृत कंटेट अपडेट करती रहेगी। संपादकीय टीम की कोशिश यही रहेगी की न्यूज कंटेट को लेकर पाठक वर्ग को किसी तरह की निराशा हाथ न लगे। साइट 24 घंटे प्रयोग में रहेगी।

Check Also

हिंदी को ज्ञान और संवाद की भाषा बनाएं बच्चे – डॉ. अब्दुल कुद्दूस हाशमी

लखनऊ। मौलाना आज़ाद मेमोरियल अकादमी द्वारा हिंदी पखवाड़े के अंतर्गत 14 से 29 सितंबर तक …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *