Breaking News

11 हजार वोल्ट के तार टूटने से तीन भैंसों की मौत

गरौठा। राशिद पठान । थाना गरौठा क्षेत्र के ग्राम पासौरा में 11 हजार वोल्ट की विद्युत लाइन का तार टूटकर गिरने से तीन भैंसों की करंट की चपेट में आने से मौत हो गई। हादसे के दौरान पशु मालिक अंशुल यादव भी विद्युत तार की चपेट में आने से बाल-बाल बच गए।

अंशुल यादव ने बताया कि प्रतिदिन की भांति आज सुबह अपनी भैंसों को चराने चकरा सेक्टर के पर महाराम के ट्यूबवेल के पास से निकल रहा था तभी अचानक 11000 विद्युत केवी का तार भैंसों के ऊपर टूट कर गिर गया यदि वह समय रहते पीछे नहीं हटते तो बड़ी जनहानि भी हो सकती थी। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने गरौठा पुलिस एवं उपजिलाधिकारी गरौठा को सूचना दी। पीड़ित ने प्रशासन से आर्थिक सहायता दिलाने की मांग की। वही ग्रामीणों ने आरोप लगाया की जर्जर तार और अत्यधिक नीचे पर होने की सूचना संबंधित विद्युत विभाग कर्मचारी को कई बार दी गई। लेकिन किसी ने भी इस और ध्यान नहीं दिया जिसकी वजह से यह घटना घट गई।

 

About CURRENT MEDIA

Currentmedia.in राष्ट्रीय स्तर पर तेजी से बढ़ती हुई हिंदी समाचार वेबासाइट है। वेबसाइट में ब्यूरोक्रेसी में ताजा घटनाक्रम, देश और समाज के लिए अमूल्य योगदान देने वाले व अपने कार्यो के दम पर अपनी पहचान बनाने वाले आइएएस और आइपीएस अधिकारियों व डॉक्टरो, कानून के जानकारों की रोचक स्टोरी के साथ उनके जीवन संघर्षो पर आधारित निष्पक्ष लेख पाठक को मिलेंगे। वेबसाइट में अन्य क्षेत्रों के भी विश्वसनीय, प्रमाणिक और निष्पक्ष समाचार पाठक वर्ग के लिए उपलब्ध रहेगा, इसके लिए वेबसाइट की ऑनलाइन संपादकीय टीम हर रोज विस्तृत कंटेट अपडेट करती रहेगी। संपादकीय टीम की कोशिश यही रहेगी की न्यूज कंटेट को लेकर पाठक वर्ग को किसी तरह की निराशा हाथ न लगे। साइट 24 घंटे प्रयोग में रहेगी।

Check Also

रुपयों के अभाव में नहीं मिल सकी एंबुलेंस, पति की आंखों के सामने पत्नी की मौत

झांसी। राशिद पठान। आर्थिक तंगी के चलते एंबुलेंस का इंतजाम न हो पाने का एक …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *