Breaking News

सपा ने शिक्षक क्षेत्र के नए प्रत्यशी घोषित करे

लखनऊ। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री श्री अखिलेश यादव के नेतृत्व एवं पार्टी की नीतियों में आस्था व्यक्त करते हुए आगरा शिक्षक क्षेत्र से विधान परिषद सदस्य डॉ0 आकाश अग्रवाल और गोरखपुर फैजाबाद शिक्षक क्षेत्र से विधान परिषद के प्रत्याशी रहे डॉ0 संजयन त्रिपाठी आज समाजवादी पार्टी में शामिल हो गए।


श्री यादव ने दोनों नेताओं तथा उनके साथ आए समर्थकों का भी स्वागत किया। समाजवादी पार्टी प्रदेश मुख्यालय पर आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में डॉ. आकाश अग्रवाल और डॉ. संजयन त्रिपाठी को समाजवादी पार्टी में शामिल करने के बाद श्री अखिलेश यादव ने डा. आकाश अग्रवाल को श्री प्रकाश चंद्र गुप्ता की जगह आगरा शिक्षक क्षेत्र से और डॉ. संजयन त्रिपाठी को श्री कमलेश यादव की जगह गोरखपुर फैजाबाद खंड शिक्षक क्षेत्र से प्रत्याशी घोषित किया।
श्री अखिलेश यादव ने कहा कि समाजवादी पार्टी के पूर्व में घोषित दोनों प्रत्याशियों प्रकाश चंद्र गुप्ता और कमलेश यादव की सहमति से आज शामिल होने वाले नेताओं को प्रत्याशी घोषित किया गया है। उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी के सभी कार्यकर्ता नेता इस चुनाव को अपना चुनाव मानकर लड़ेंगे। डॉ. आकाश अग्रवाल और डॉ. संजयन त्रिपाठी के साथ समाजवादी पार्टी के शिक्षक, स्नातक क्षेत्र के घोषित सभी प्रत्याशियों को पूरी मेहनत से जिताने का काम करेंगे। उन्होंने कहा कि आज जिन लोगों ने त्याग किया है उनका हमेशा सम्मान होगा और जब समय आएगा तो उनको सम्मानजनक स्थान दिया जाएगा।

About CURRENT MEDIA

Currentmedia.in राष्ट्रीय स्तर पर तेजी से बढ़ती हुई हिंदी समाचार वेबासाइट है। वेबसाइट में ब्यूरोक्रेसी में ताजा घटनाक्रम, देश और समाज के लिए अमूल्य योगदान देने वाले व अपने कार्यो के दम पर अपनी पहचान बनाने वाले आइएएस और आइपीएस अधिकारियों व डॉक्टरो, कानून के जानकारों की रोचक स्टोरी के साथ उनके जीवन संघर्षो पर आधारित निष्पक्ष लेख पाठक को मिलेंगे। वेबसाइट में अन्य क्षेत्रों के भी विश्वसनीय, प्रमाणिक और निष्पक्ष समाचार पाठक वर्ग के लिए उपलब्ध रहेगा, इसके लिए वेबसाइट की ऑनलाइन संपादकीय टीम हर रोज विस्तृत कंटेट अपडेट करती रहेगी। संपादकीय टीम की कोशिश यही रहेगी की न्यूज कंटेट को लेकर पाठक वर्ग को किसी तरह की निराशा हाथ न लगे। साइट 24 घंटे प्रयोग में रहेगी।

Check Also

सीजेपी को अबकी बार मुंबई की जनता ने दिया अपार समर्थन

मुंबई । मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खि़लाफ़ शुक्रवार को कॉकरोच जनता पार्टी ने …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *