Breaking News

लंबे समय से न्यायालय में पेशी से बच रहे आठ वारंटी पुलिस के हत्थे चढ़े

ललितपुर। सूरज राजपूत। अपराधियों और न्यायालय के आदेशों की अनदेखी करने वाले वारंटियों के खिलाफ ललितपुर पुलिस ने शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। इसी अभियान के तहत थाना बार और थाना सौजना पुलिस ने संयुक्त रूप से कार्रवाई करते हुए अलग-अलग गांवों से आठ वारंटियों को गिरफ्तार किया। पुलिस की इस कार्रवाई से वारंटियों में खलबली मच गई।
पुलिस अधीक्षक संजीव कुमार बाजपेई के निर्देशन और अपर पुलिस अधीक्षक कालू सिंह के पर्यवेक्षण में चलाए जा रहे गिरफ्तारी अभियान के तहत 4 नवंबर को यह कार्रवाई की गई। थाना सौजना पुलिस ने चार वारंटियों को गिरफ्तार किया, जबकि थाना बार पुलिस ने भी चार वारंटियों को दबोचा। सभी आठ आरोपियों को नियमानुसार गिरफ्तार कर संबंधित न्यायालय में पेश करने के लिए भेज दिया गया।
इन आठ वारंटियों की हुई गिरफ्तारी
थाना सौजना पुलिस ने उल्दनाकला निवासी तखत पुत्र जिवला तथा ग्राम गौना निवासी दिनेश उर्फ दिनशे पुत्र मौनलाल, दयाराम पुत्र मौनलाल और हरभजन पुत्र मौनलाल को गिरफ्तार किया।
वहीं थाना बार पुलिस ने ग्राम टोडी निवासी खिलान पुत्र बज्जू, अर्जुन पुत्र रामदीन, रविन्द्र पुत्र विजयभान और आशीष पुत्र तुलसीराम को गिरफ्तार किया।
दो थानों की पुलिस टीम ने की कार्रवाई
गिरफ्तारी अभियान में थानाध्यक्ष सौजना दीपक डांगुर अपनी पुलिस टीम के साथ तथा थानाध्यक्ष बार सुधाकर पाण्डेय अपनी टीम के साथ शामिल रहे।
पुलिस की इस कार्रवाई ने साफ संकेत दिया है कि न्यायालय से जारी वारंटों की अनदेखी करने वालों के खिलाफ अब लगातार कार्रवाई की जा रही है।

About CURRENT MEDIA

Currentmedia.in राष्ट्रीय स्तर पर तेजी से बढ़ती हुई हिंदी समाचार वेबासाइट है। वेबसाइट में ब्यूरोक्रेसी में ताजा घटनाक्रम, देश और समाज के लिए अमूल्य योगदान देने वाले व अपने कार्यो के दम पर अपनी पहचान बनाने वाले आइएएस और आइपीएस अधिकारियों व डॉक्टरो, कानून के जानकारों की रोचक स्टोरी के साथ उनके जीवन संघर्षो पर आधारित निष्पक्ष लेख पाठक को मिलेंगे। वेबसाइट में अन्य क्षेत्रों के भी विश्वसनीय, प्रमाणिक और निष्पक्ष समाचार पाठक वर्ग के लिए उपलब्ध रहेगा, इसके लिए वेबसाइट की ऑनलाइन संपादकीय टीम हर रोज विस्तृत कंटेट अपडेट करती रहेगी। संपादकीय टीम की कोशिश यही रहेगी की न्यूज कंटेट को लेकर पाठक वर्ग को किसी तरह की निराशा हाथ न लगे। साइट 24 घंटे प्रयोग में रहेगी।

Check Also

जनपद न्यायाधीश ने जागरूकता रैली को दिखाई हरी झंडी

शाहजहांपुर। मुबारक अली । एक नवंबर को आयोजित होने वाले मेगा शिविर के प्रचार-प्रसार और …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *